फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Permission not received from Highway Authority for two years for laying pageal line, project stuck

पेजयल लाइन डालने के लिए दो वर्ष से हाईवे अथॉरिटी से नहीं मिली अनुमति, अटका प्रोजेक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Permission not received from Highway Authority for two years for laying pageal line, project stuck
चतरगढ़ पट्टी वाटर वर्कर्स में खाली पड़ी पेयजल डिग्गी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चत्तरगढ़पट्टी स्थित जलघर से आधे शहर की आबादी को पेयजल की सप्लाई दी जाती है। लेकिन अभी तक जलघर की सभी डिग्गियां खाली पड़ी है। जिसका सबसे बड़ा कारण नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से पेयजल लाइन डालने की अनुमति न मिला। बीते दो वर्ष से विभाग नेशनल हाईवे अथॉरिटी से पेयजल लाइन डालने की अनुमति मांग रहा है। लेकिन अथॉरिटी की अनदेखी के कारण इसका कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण गर्मी के दिनों में शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

डबवाली रोड पर स्थित पंजुआना में बने जलघर से पेयजल सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जानी है, जिसके लिए हाईवे के साथ पाइप लाइन डाली जाएगी। इसकी अनुमति के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दो वर्ष से नेशनल हाईवे अथॉरिटी से अनुमति मांग रखी है। परंतु अभी तक विभाग की ओर से इसको लेकर स्वीकृति जारी नहीं की गई है, जिस कारण यह प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पा रहा। अगर नेशनल हाईवे पेयजल पाइप लाइन डालने की स्वीकृति प्रदान करता है तो शहर में पंजुआना जलघर से पेयजल की सप्लाई होगी। पंजुआना से पेयजल सप्लाई शुरू होने के बाद शहर में ट्यूबवेल के खारे पानी से शहरवासियों को निजात मिल पाएगी तथा पूरे शहर में नहरी पानी की सप्लाई की जाएगी। परंतु हाईवे अथॉरिटी की तरफ से अनुमति नहीं मिलने के कारण इस परियोजना को शुरू होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

चतरगढ़पट्टी जलघर की तीन डिग्गियां खाली
गर्मी के सीजन को देखते हुए विभाग ने पानी की किल्लत की समस्या को दूर करने के लिए अभी तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। चतरगढ़पट्टी स्थित जलघर की तीनों डिग्गियां खाली पड़ी है। इन्हीं जलघर से शहर में पेयजल सप्लाई होती है। गर्मी के सीजन को देखते हुए इन डिग्गियों को अभी तक भरा नहीं गया है। जिस कारण आगामी दिनों में शहर के अंदर पेयजल किल्लत की समस्या का शहर वासियों को सामना करना पड़ सकता है। पिछले वर्ष भी गर्मी के दिनों में आई पेयजल किल्लत के कारण पेयजल सप्लाई जहां दो समय होती थी उसे घटाकर एक समय कर दिया गया था। इससे सबक ना लेते हुए विभाग ने अभी समय रहते इस समस्या को दूर करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 एकड़ में बना पंजुआना जलघर, पानी स्टोर करने के लिए 4 डिग्गियां
सिरसा से करीब 13 किमी दूर पंजुआना में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से 150 एकड़ भूमि में जलघर का निर्माण करवाया गया है। यहां पर चार डिग्गियां बनाई गई है, जहां से पानी को स्टोरेज कर शहर में पेयजल की सप्लाई की जाएगी। इस जलघर के शुरू होने से शहर में होने वाली पेयजल किल्लत की समस्या से राहत मिलेगी। डबवाली रोड स्थित नेशनल हाईवे पर स्थित पंजुआना से सिरसा तक 13 किमी तक हाईवे के साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाना है।
वर्जन
जहां आम दिनों में पेयजल सप्लाई दिन में तीन बार होती है, वहीं गर्मी के दिनों में यह एक समय ही पेयजल सप्लाई दी जाती है। जिस कारण पीने के पानी समस्या का सामना करना पड़ता है।
- कृष्ण कुमार, सिरसा
फोटो 04
गर्मी के दिनों में पानी की खपत बढ़ जाती है। परंतु सप्लाई को घटा दिया जाता है। बाजार में पेयजल कि किल्लत के कारण परेशानी होती है। विभाग को इसके लिए समय रहते बंदोबस्त करना चाहिए।

सुनील, सिरसा
फोटो 05
वर्जन
पंजुआना में वाटर वर्कर्स बनकर तैयार है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी से रोड के साथ पाइप लाइन बिछाने के लिए अनुमति मांगी गई है। परंतु अभी तक विभाग ने इसे स्वीकृति नहीं दी है, जिस कारण देरी हो रही है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग गर्मियों में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए प्रयासरत है तथा पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी।
- बलवंत पूनिया, एसडीओ, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed