फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People's organizations extended support by providing ration kits.

Sirsa News: जन संगठनों ने राशन किट देकर किया सहयोग

Tue, 08 Sep 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
People's organizations extended support by providing ration kits.
कालांवाली। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल को विभिन्न जन संगठनों का समर्थन मिल रहा है। मंगलवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ खंड ओढ़ां व बड़ागुढ़ा तथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने हड़ताली कर्मचारियों के परिवारों के लिए 43 राशन किट उपलब्ध करवाईं। इन किटों में आटा, दाल, चायपत्ती, चीनी, हल्दी, मिर्च, घी सहित आवश्यक खाद्य सामग्री थी।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सिकंदर अठवाल और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी बलदेव सिंह ने की। राजकुमार शेखूपुरिया ने कर्मचारियों के हकों की लड़ाई में एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। सोहन सिंह रंधावा ने सरकार के तानाशाही रवैये की आलोचना की। अध्यापक संघ के राज्य सचिव कृष्ण कायत ने राशन वितरण को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने इसे मुश्किल समय में अपना फर्ज निभाना कहा और भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। राशन किट वितरित करने के बाद अध्यापक संघ और जन संगठनों ने कालांवाली मंडी में दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में सहयोग की अपील करते हुए पर्चे वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed