{"_id":"6570b1ebeec98c08d5080f46","slug":"people-will-shiver-in-cold-there-is-shortage-of-resources-in-night-shelters-sirsa-news-c-128-1-sir1002-11173-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ठंड में ठिठुरेंगे लोग, रैन बसेरे में संसाधनों का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ठंड में ठिठुरेंगे लोग, रैन बसेरे में संसाधनों का टोटा
विज्ञापन
कालांवाली।
मौसम में बदलाव के बाद सुबह व रात में ठिठुरन बढ़ गई है। जरूरतमंद लोग ठिठुरने के लिए मजबूर हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से नगरपालिका कार्यालय में रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें भी संसाधनों का टोटा है। इसके अलावा प्रशासन की ओर से कोई अन्य व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में सर्दी में जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को ठहराव के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
नगरपालिका में बने रैन बसेरे में सर्दी से बचाव के लिए कोई सुविधा शुरू नहीं की है। सफाई न होने के कारण गंदगी फैली हुई है। रैन बसेरा में प्रशासन ने स्थायी तौर पर 10 बेड, गद्दों, कंबल, चादरों , शौचालय आदि की व्यवस्था की हुई है। यहां एक समय में 20 लोग रुक सकते हैं, लेकिन बेड़, गद्दों, चादरों धूल मिट्टी से भरे हुए हैं। कंबल व रजाइयां फटी हुई हैं। शौचालय को साफ नहीं किया गया है। पीने के पानी की भी कोई बेहतर सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों का रहना भी मुश्किल होगा।
सार्वजनिक स्थानों पर भी नहीं है कोई व्यवस्था
शहर में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित कई अन्य सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों व जरूरतमंदों के ठहराव की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में नगरपालिका प्रशासन द्वारा ही इन सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर आदि लगाकर जागरूक किया जाता है। नगरपालिका में बनाए रैन बसेरा में ठहराव करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस बार सार्वजनिक स्थानों पर भी अभी तक रैन बसेरा के बारे में जागरूक करने संबंधी पोस्टर या बैनर आदि भी नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -वीरवार को नगर पालिका की बैठक है। इस दौरान रैन बसेरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। शहर में धर्मशालाओं में भी जरूरतमंद व बेसहारा लोगों के लिए व्यवस्था करवाएंगे। - सुरेश रविश, एसडीएम कालांवाली।