फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People will meet DC to resolve their problems

Sirsa News: समस्याओं के समाधान के लिए डीसी से मिलेंगे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
People will meet DC to resolve their problems
 शहर के हरि विष्णु कॉलोनी की गली नंबर-3 में बैठक करते हुए वार्डवासी। 
सिरसा। हरि विष्णु कॉलोनी की गली नंबर-3 में श्री रामानुज हनुमान मंदिर के हाल में सभी वार्ड के वरिष्ठ और भाईचारा ग्रुप के सदस्यों ने एक बैठक की। इसमें पिछली बैठक में समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया है कि इन समस्याओं के निदान के लिए पत्र लिखकर समाधान शिविर में डीसी के माध्यम और सभी संबंधित विभागों को दिया जाए।
विज्ञापन


सभी ने मौके पर समस्याओं के निदान के लिए अलग-अलग पत्र लिख कर और सभी के हस्ताक्षर करवाए। समिति के सदस्य सोमवार को समस्या समाधान शिविर में अपनी शिकायत देंगे। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि वार्ड में केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 से लेकर टी प्वाइंट कंगनपुर ऑटो मार्केट रोड के ऊपर थोड़ी सी बारिश में पानी एक सप्ताह तक जमा रहना, वार्ड की राम गली, कालूराम सेठी वाली गली और ममता क्लीनिक वाले एरिया में सीवर का पानी पिछले 20 दिनों से जमा रहना और ऑटो मार्केट के शुरूआत से लेकर रुद्रा मोटर तक सड़क का बिल्कुल टूटा हुआ होना और वार्ड में सफाई का न होना इत्यादि काफी समस्याएं हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर एडवोकेट ओम प्रकाश अरोड़ा, राम कुमार ढिल्लों, राजेंद्र ढाका, सुरजीत सहारण, सज्जन भांभू, कैप्टन महावीर सोलंकी, ओम प्रकाश जांगड़ा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed