फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   "People will end up in collaboration with trespassing '

‘लोगों के सहयोग से ही खत्म करेंगे अतिक्रमण’

Sat, 06 Dec 2014 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 06 Dec 2014 02:22 AM IST
विज्ञापन
"People will end up in collaboration with trespassing '

अतिक्रमण को दुकानदार और लोगों के सहयोग से ही खत्म किया जा सकता है। नगर परिषद के अभियान का उतना असर नहीं होगा जितना असर लोगों की सोच बदलने से होगा।

विज्ञापन


यह बात एसडीएम परमजीत सिंह चहल ने अमर उजाला से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर में इस दिशा में काम करने के लिए कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी में समाजसेवी, दुकानदार और राजनीतिक लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


कमेटी के सहयोग से ही दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की अपील की जाएगी। दुकानदारों की समस्या को भी सुना जाएगा। प्रशासन जल्द ही ऐसे लोगों की बैठक बुलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने माना कि बाजारों में स्थिति काफी खराब है। अतिक्रमण के कारण खुले बाजार भी सिकुड़ गए हैं शहर की सुंदरता भी खराब हो गई है।

चहल ने जाम लगने की वजह भी अतिक्रमण को माना है। दुकानदार वाहन खड़ा होनी की जगह तक अपना सामान रखा हुआ है, जिससे वाहनों को खड़ा होने की जगह नहीं मिलती।

इस कारण वाहन चालक सड़क पर पीली पट्टी से बाहर वाहन खड़ा करने को मजबूर हो जाते हैं। ज्यादातर देखने में आया है कि चार पहिया वाहन सबसे ज्यादा पीली पट्टी से बाहर खड़े हो रहे हैं।


‘प्रशासन दिखा रहा है दादागिरी’
हरियाणा व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने नगर परिषद की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध किया है।

उन्होंने प्रशासन पर दादागिरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दुकानदारों कोे बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानों के आगे तीन फुट जगह तो दुकानदारों का अधिकार है।

शर्मा ने कहा कि बाजारों में मेन समस्या अतिक्रमण की नहीं, बल्कि ट्रैफिक की है। प्रशासन को कुछ करना है तो इस दिशा में काम करे।

पीली पट्टी से बाहर खड़े वाहनों के चालान काटे। उन्होंने कहा कि प्रशासन तीन दिन अभियान चलाकर फिर चार महीने बाद जागता है यदि अभियान चलाना है तो बिना भेदभाव के रुटीन में चलाया जाए।

शहर में कमेटी बनाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले दुकानदारों से अपील की जा रही है कि अपनी हद में रहते हुए दुकान चलाएं।

उनके अतिक्रमण से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कमेटी में सामाजिक संगठनों, दुकानदारों और राजनीतिक व्यक्तियों का सहयोग लिया जाएगा।
परमजीत सिंह, एसडीएम, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed