फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People were troubled by the humidity and heat throughout the day, cloudy in the evening

Sirsa News: दिनभर उमस और गर्मी से परेशान रहे लोग, शाम को छाए बादल

Fri, 14 Jul 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 14 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
People were troubled by the humidity and heat throughout the day, cloudy in the evening
सिरसा। एक सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद अब उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आकाश में बादलों के छाए रहने के बावजूद भी अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा हो रहा है। वहीं शुक्रवार को दिनभर उमस और गर्मी से लोग पूरा दिन परेशान रहे। इस दौरान गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले शनिवार को बारिश हुई थी। उसके बाद कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहते हैं। बादलों का आवागमन होने के साथ - साथ सूर्य भी अपने तेवर दिखाता नजर आता है। इस समय शहर में जबरदस्त उमस बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं रात को ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत की सांस मिलती है।
विज्ञापन



शुक्रवार शाम को छाए बादल
शुक्रवार को जहां पूरा दिन गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं उमस ने भी लोगों जा जीना दूभर किया। इसी दौरान शाम के समय आसमान में बादल छाए गए। जिससे गर्मी से राहत मिली। करीब साढ़े 6 बजे शहर में बादल छाने से मौसम में ठंडक रही। इस दौरान ठंडी हवा चलने लगी। वहीं बारिश के भी आसार बने रहे। लेकिन इस दौरान बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed