{"_id":"6750a65996c61df28105cca4","slug":"people-protest-against-old-legacy-waste-machines-reaching-dumping-point-sirsa-news-c-128-1-slko1008-129579-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डंपिंग प्वाइंट पर पहुंची पुरानी लिगेसी वेस्ट मशीनों का लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डंपिंग प्वाइंट पर पहुंची पुरानी लिगेसी वेस्ट मशीनों का लोगों ने किया विरोध
Thu, 05 Dec 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर मशीनें वापस भिजवाते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां में बुधवार को ठेकेदार शहर के डंपिंग प्वाइंट में लिगेसी वेस्ट मशीनें लेकर पहुंचा। इसकी जानकारी लोगों को मिलते ही सभी पास की ढाणियों के लोग व रानियां के आस पास के लोग पहुंचे। पुरानी मशीनों को देखने के बाद लोगों में रोष है।
इसके बाद बढ़ते विरोध के चलते ठेकेदार मशीनों सहित वहां से वापस चला गया। डंपिंग प्वाइंट पर एकत्रित हुए लोगों ने नगरपालिका रानियां और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि शहर का पूरा कचरा इस डंपिंग प्वाइंट में डाला जाता है।
इससे उनके घरों में बहुत ज्यादा मक्खी-मच्छर आते हैं। इस कारण घर का कोई न कोई सदस्य आए दिन बीमार पड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि कचरे से उठने वाली बदबू से न तो वे सही ढंग से खाना खा पाते हैं और न ही सांस ले पाते हैं। उन्होंने बताया वे कई बार नगरपालिका प्रशासन व कमेटी से अपनी समस्या के लिए शिकायत भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों के शिकायत करने पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से 22 कनाल के इस प्लांट में केवल एक ड्रम दवाई का छिड़काव कर दिया जाता है।
विज्ञापन
जिला पार्षद प्रतिनिधि हैप्पी रानियां ने बताया कि दो साल पहले यहां पर लिगेसी वेस्ट मशीन लगाई गईं थी। इसके केवल एक दिन चलने के बाद ठेकेदार वापिस उठाकर ले गया और उसके बाद आज तक कोई मशीन वहां नहीं लगाई गई। सुनवाई न होने पर लोगों की ओर से जब आरटीआई लगाई गई तो पुरानी व खस्ता हालात मशीन लाकर खड़ी कर दी गईं।
वर्जन :
यहां के लिगेसी वेस्ट ठेका कुछ ही दिन पहले मिला है और एक-दो दिनों में मशीनें सेट कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यहां का ठेका पहले किसी और फर्म के पास था। अगर यहां के लोगों को कोई ऐतराज है तो वे नगर पालिका से संपर्क करें। - राकेश कुमार, ठेकेदार
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विरोध जता रहे लोगों से बात कर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।डंपिंग प्वाइंट पर पड़े कचरे को साफ करवाने के लिए लिगेसी वेस्ट मशीन को ठेका दिया गया है, ताकि कचरे को साफ कर बकरियांवाली प्लांट में भेजा जा सके। - मनोज सचदेवा, चेयरमैन, नगरपालिका रानियां।