{"_id":"663292cfefe27ba427068cc4","slug":"people-of-village-banwala-made-aware-about-drug-addiction-and-cyber-crime-sirsa-news-c-128-1-svns1027-119166-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव बनवाला के लोगों को नशा व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव बनवाला के लोगों को नशा व साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक
Thu, 02 May 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 02 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
डबवाली। गांव बनवाला में थाना ओढ़ां में तैनात उप निरीक्षक राजपाल ने ग्रामीणों को साइबर अपराध व नशे के चलते होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया। जिला पुलिस पिछले काफी समय से स्कूल, कॉलेज और गांवों में जाकर जागरुकता फैला रही है।
जागरुकता अभियान के दौरान साइबर विशेषज्ञ उप निरीक्षक राजपाल ने बताया कि साइबर अपराध करने वाले लोग बड़े ही चालाक किस्म के हैं, जिनसे सभी को बचना होगा। वैसे पुलिस जिला डबवाली में साइबर सेल, और साइबर हेल्प डेस्क गठित है, जो लगातार इस दिशा में काम रही है। इसके लिए बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है।
आज जिस तरह से साइबर अपराध को अपराध का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है। उससे बचने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा। उप निरीक्षक राजपाल ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। नशा कोई भी हो वह परिवार को बर्बाद कर देता है। समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही हो रहे हैं। पहले युवा शौक के कारण नशा करता है और बाद में धीरे धीरे वह अन्य नशे हेरोइन, अफीम, चूरा पोस्त आदि का सेवन शुरू कर देता है। बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। उन्होंने गांव के लोगों को नशे से दूर रहने और अन्य लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की। जागरुकता सेमिनार के दौरान बनवाला के 50 लोग मौजूद रहे।