फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People of political village Kharian gave the message of mutual brotherhood

Sirsa News: राजनीतिक गांव खारियां के लोगों ने दिया आपसी भाईचारे का संदेश

Sun, 26 May 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
People of political village Kharian gave the message of mutual brotherhood
रानियां। रानियां विधानसभा के गांव खारियां के लोगों ने लोकसभा चुनाव में आपसी भाईचारे की अनोखी मिसाल पेश की है। जैसे ही शाम को छह बजे मतदान खत्म हुआ अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेता व कार्यकर्ता गांव के राजकीय विद्यालय के मतदान केंद्र के बाहर इकट्ठे हुए और आपसी भाईचारा कायम रखने की बात दोहराई।
विज्ञापन

खारियां गांव राजनीतिक रूप से हलके में एक अलग पहचान रखता है। गांव के पूर्व सरपंच सुभाष नैन ने बताया कि गांव की यह परंपरा है कि चुनाव के बाद भी यहां सभी लोग इकट्ठे और मिलजुल कर रहते हैं। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को भुलाकर आपसी भाईचारे को महत्व देते हैं। उन्होंने बताया कि यह परंपरा आज की नहीं बल्कि गांव के पूर्वजों के समय से चली आ रही है। गांव में मतदान बिल्कुल शांतिपूर्ण होता है। यहां कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं होता। गांव के लोग इनेलो, भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी सहित अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं। चुनाव प्रचार के वक्त सभी नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने राजनीतिक दल के लिए लोगों से वोटों की अपील करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी रहती है, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हो जाता है सब लोग भाईचारा कायम रखते हुए एक हो जाते हैं। इस लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के आत्मा राम व जयपाल नैन ने बताया कि यह तो लोकसभा का चुनाव है, अगर गांव में पंचायत चुनाव व अन्य कोई भी चुनाव होता है तब भी माहौल ऐसे ही रहता है। चुनाव तक लोग बंटे होते हैं, लेकिन फिर बाद में एक हो जाते हैं। पंचायत के चुनाव में जितने भी प्रत्याशी चुनाव लड़ते हैं। अंत में जो प्रत्याशी जीतता है सभी हारे हुए प्रत्याशी उसके साथ चलकर गांव वालों का धन्यवाद करते हैं। यह परंपरा उनके बुजुर्गों ने शुरू की थी और आज भी वह उसी परंपरा को निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed