फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   people meet dc against flyover

डबवाली में फ्लाई ओवर के विरोध में डीसी से मिले लोग

Wed, 23 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा Updated Wed, 23 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
people meet dc against flyover
 डबवाली के बठिंडा-चौटाला मार्ग पर प्रस्तावित फ्लाई ओवर को रद करवाने और डबवाली-संगरिया मार्ग पर गांव शेरगढ़ से घोषित बाईपास का निर्माण आरंभ करवाने की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को अपनी समस्या से अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन





    प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रवीण जिंदल, राजीव वढेरा, अशोक बांसल, लखबीर सिंह, राकेश शर्मा, मदन लाल लोहगढ़, महावीर सहारण व रणवीर सिंह राणा आदि ने बताया कि जिला प्रशासन का ध्यान निर्माणाधीन एनएच 10 (अब नौ) को क्रॉस कर रहे बठिंडा चौटाला मार्ग पर जो फ्लाई ओवर बनाया जाना प्रस्तावित है। उसके बन जाने से यातायात समस्या का समाधान नहीं होगा। इसीलिए फ्लाई ओवर बनाए जाने से पूर्व ग्राऊंड लेबल पर इसकी जानकारी जरूर ली जानी चाहिए। उन्होंने  कहा कि दिल्ली से लेकर डबवाली तक सभी शहरों में बाईपास का निर्माण किया गया है, जबकि डबवाली शहर में बाईपास के स्थान पर शहर के मुख्य गोल चौक से बठिंडा-हनुमानगढ़ मार्ग पर फ्लाई ओवर का निर्माण प्रस्तावित है। इस मार्ग पर सैन्य स्थल  और गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी होने के कारण काफी वाहनों का आवागमन हता है।  जिनका शहर के अंदर से गुजरना सुड़क सुरक्षा के लिहाज से उचित नहीं है। इसके अतिरिक्त शहर के अनेक रिहायशी इलाकों सहित निजी अस्पताल, बीएड कॉलेज, बस स्टैंड और सरकारी विश्राम गृह, पुलिस स्टेशन सहित अनेक सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय हैं। ऐसे में फ्लाई ओवर बन जाने से उनके नीचे की रास्ता बाधित होगा और छोटे-बड़े दुकानदारों का कारोबार चौपट हो जाएगा। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि प्रस्तावित फ्लाई ओवर के मात्र 500 मीटर की दूरी पर आरओबी एनएच 10 का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन




मात्र एक किलोमीटर परिधि  में फैले छोटे से कस्बे में दो पुल बनने से शहर कई भागों में बंट जाएगा। प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को बताया कि फ्लाई ओवर बनने की स्थिति मेें मात्र हनुमानगढ़-बठिंडा मार्ग का यातायात इसके उपर से होकर गुजरेगा जबकि सिरसा से बठिंडा, सिरसा से हनुमानगढ़, मलोट से बठिंडा, मलोट से डबवाली और इसी तरह हनुमानगढ़ वाया डबवाली से सिरसा और हनुमानगढ़ से वाया डबवाली मलोट जाने वाले वाहनों को पुल के नीचे से ही गुजर कर जाना पड़ेगा।  ऐसी स्थिति में फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव  उचित नहीं है। मंडी डबवाली की सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, शैक्षणिक व अन्य संस्थाओं के सदस्यों ने भी उपायुक्त से गोल चौक पर बनने वाले प्रस्तावित फ्लाई ओवर को रद कर गांव शेरगढ़ के निकट से प्रस्तावित बाई पास का निर्माण करवाया जाए। उपायुक्त ने मिलने आए प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि शहर वालों की सुविधा के लिए उनकी मांग को नेशनल हाईवे आथॉरिटी के समक्ष रखेंगे और इस समस्या का समाधान गंभीरता से करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed