{"_id":"6ad67eaa92dcfeecb307bcbf","slug":"people-from-several-villages-supporting-the-aggrieved-party-from-bani-village-met-with-the-asp-and-pleaded-for-justice-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167092-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव बणी के पीड़ित पक्ष ने समर्थन में कई गांवों के लोगों ने एएसपी से की मुलाकात, न्याय की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव बणी के पीड़ित पक्ष ने समर्थन में कई गांवों के लोगों ने एएसपी से की मुलाकात, न्याय की लगाई गुहार
Tue, 20 Oct 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पीड़ित पक्ष।
- फोटो : 1
सिरसा। गांव बणी में प्लॉट के विवाद को लेकर सोमवार को कई गांवों के ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एएसपी आदर्शदीप सिंह से मुलाकात की जिन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
गांव बणी निवासी हरपाल सिंह और पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ने प्रेसवार्ता में बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 में एक प्लॉट मोहनलाल से खरीदा था। इसकी बकायदा रजिस्ट्री भी करवाई गई थी और वे 2025 से इस प्लॉट पर काबिज हैं। दिसंबर 2025 में सिरसा निवासी अंजनी ने कब्जा करने की नीयत से प्लॉट की चारदीवारी गिरा दी थी। उन्होंने रानियां थाने में शिकायत दी, जहां अंजनी ने अपनी गलती स्वीकार की थी। उन्होंने आईजी हिसार रेंज से भी मुलाकात की, मगर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पुलिस पर पक्षपात का आरोप और चेतावनी
इसके बाद 14 मई 2026 को अंजनी ने उनके खिलाफ रानियां थाने में शिकायत दर्ज करवाई। सिरसा एसपी ने इस मामले में ऐलनाबाद डीएसपी सुभाष बिश्नोई को जांच सौंपी। अगस्त माह में दोनों पक्षों को एसडीएम के समक्ष बुलाया गया, लेकिन अंजनी वहां नहीं पहुंचा। 12 अगस्त को अंजनी अपने कुछ साथियों के साथ दीवार फांदकर प्लॉट में घुस गया। ग्रामीणों के विरोध करने पर पुलिस ने अंजनी का साथ देते हुए उन्हीं पर मामला दर्ज कर लिया। ओमप्रकाश और हरपाल सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे एक सप्ताह बाद एसपी कार्यालय पर धरना देंगे।