फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People from 100 villages come to Kalanwali, not a single accessible toilet in the markets.

Sirsa News: कालांवाली में आते हैं 100 गांवों के लोग, बाजारों में नहीं एक भी सुलभ शौचालय

Sat, 15 Feb 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 15 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
People from 100 villages come to Kalanwali, not a single accessible toilet in the markets.
कालांवाली। बस स्टैंड पर बने सुलभ शौचालय पर लगा ताला - फोटो : कालांवाली। बस स्टैंड पर बने सुलभ शौचालय पर लगा ताला
रोहित जैन
विज्ञापन

कालांवाली। शहर के मुख्य बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर एक भी योग्य सुलभ शौचालय नहीं है। इसको लेकर दुकानदार, ग्राहक, महिलाएं, बुजुर्ग और उपमंडलवासी काफी परेशान रहते हैं। लोगों का कहना है कि उक्त समस्या को लेकर अनेक बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बरकार है।
शहर में नगरपालिका की ओर से लगभग 9 साल पहले हरियाणा बस स्टैंड और वार्ड नंबर 5 में दो सुलभ शौचालय बनाए गए थे। इनमें टायलेट सीट है न ही हाथ धोने के लिए टूटियां या वाशबेसिन है। न ही शौचालय के गेट लगे हुए हैं। ये कई सालों से बंद पड़े हैं। इसके अलावा दोनों मोबाइल शौचालय का कोई पता हीं नहीं कि वह शहर में है या कोई ले गया।
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब सीमा पर लगते कालांवाली में रोजाना करीब 100 गांवों के लोग उपमंडल कार्यालय, तहसील कार्यालय, बिजली निगम कार्यालय, पुलिस स्टेशन के अलावा बाजारों में खरीदारी करने के लिए पहुंचते है। इसमें उपमंडल कालांवाली के 66 गांव, उपमंडल डबवाली के गांव और पंजाब के गांव शामिल है। करीब 30 हजार की आबादी वाले शहर के मुख्य बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर एक भी योग्य सुलभ शौचालय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में इन जगहों पर है सुलभ शौचालय की जरूरत

शहर में खुह वाला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, डाॅक्टर मार्केट, भगत सिंह मार्केट, आरा रोड पर, पंजाब बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, एसबीआई बैंक की तरफ सुलभ शौचालय बनाए जा सकते है। वहां पर आमजन की भीड़ ज्यादा रहती है और वहां पर बेहतर जगह भी उपलब्ध है।



लोग बोेले- खुले में शौच मुक्त के दावा की सच्चाई बिल्कुल विपरीत
सरकार की ओर से स्वच्छता मिशन के तहत लोगों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया जाता है। शहर में मुख्य बाजारों में एक भी सार्वजनिक शौचालय या प्री-फेब्रिकेटिड शौचालय नहीं रखा गया है। इस कारण बाजार में आने वाले ग्राहकों, दुकानदारों खासकर महिलाओं व बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। -रोहित बांसल, दुकानदार। फोटो- 13
::::::::::::::::::::::::
नगर पालिका प्रशासन भले ही कागजों में शहर को खुले में शौच मुक्त का दावा कर रहा है, लेकिन धरातल पर सच्चाई बिल्कुल विपरीत है और शहर में सुलभ शौचालय न होने के कारण महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान है। - राज रानी। फोटो- 12

::::::::::::::::::::::::
शौचालय की समस्या को लेकर हम 5 फरवरी को ही हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए हैं। जल्द ही शहर के मुख्य बाजारों में सुलभ शौचालय का निर्माण करवाकर आमजन को राहत पहुंचाई जाएगी। - लवली गर्ग, भाजपा मंडलाध्यक्ष कालांवाली। फोटो- 11

वर्जन
उक्त समस्या को लेकर शहर कालांवाली का निरीक्षण करेंगे और आमजन की समस्या को जल्द दूर करवाएंगे। -सुरेश रविश, एसडीएम कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed