फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People coming from other states should play the role of responsible citizen by giving information about themselves: Deputy Commissioner

दूसरे राज्यों से आने वाले व्यक्ति स्वयं की सूचना देकर निभाएं जिम्मेवार नागरिक की भूमिका : उपायुक्त

Fri, 24 Apr 2020 09:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
People coming from other states should play the role of responsible citizen by giving information about themselves: Deputy Commissioner
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने जिलावासियों से आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की इस वैश्विक महामारी सेे केवल जागरूक होकर बचा जा सकता है। सोशल डिस्टेंस ही संक्रमण से बचने एक मात्र उपाय है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिला में कोई भी व्यक्ति दूसरे राज्य से अपने यहां किसी परिचित के आया हो वो स्वयं और जिसके घर आया है वह इसकी सूचना तुरंत मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दें। इसके लिए सूचना स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 108 व फोन नंबर 01666-241155 पर दे सकते हैं। इसके अलावा संबंधित जानकारी के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रुम के दूरभाष नंबर 01666-248882, 98123-00947 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सूचना छिपाए जाने की सूरत में संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए स्वयं अपने यहां आने की सूचना देकर एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाएं।उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि वे एक जिम्मेवार नागरिक की भांति इस संकट के दौर में अपने कर्तव्यों को समझते हुए प्रशासन का सहयोग करें। जो भी हिदायत या गाइडलाइन सरकार या प्रशासन द्वारा जारी की जाती हैं, उनका पालन करें। जिलावासी लॉकडाउन की गंभीरता को समझते हुए इसकी अनुपालना करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed