फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People blocked the installation of tin shed at the dumping point, work was stopped

Sirsa News: डंपिंग प्वाइंट पर टिनशेड लगाने पर लोगों ने लगाया जाम, काम रुकवाया

Tue, 04 Mar 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
People blocked the installation of tin shed at the dumping point, work was stopped
लोगों से बातचीत करते हुए नगर परिषद के जेई व कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। आईटीआई रोड से रानिया मार्ग की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर नगर परिषद का डंपिंग प्वाइंट बना है। अब इसे ढकने के लिए टिनशेड बनाया जा रहा है। इससे नाराज व्यापारियों और लोगों ने सड़क पर करीब आधा घंटे तक जा लगा दिया। लोगों की मांग पर इस काम को रोक दिया गया।



संतलाल गुंबर सहित कई लोगों ने बताया कि पेड़ों को काट कर हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) की जगह पर यह डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है। स्थानीय व्यापारी और आमजन इसको हटाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। क्योंकि इस डंपिंग प्वाइंट पर 50 से ज्यादा बेसहारा पशु रहते हैं और गंदगी के कारण बदबू भरा माहौल रहता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सीएम विंडो तक पर शिकायत की है। इसके बावजूद इस प्वाइंट को खत्म नहीं किया गया है। यदि इसे नहीं हटाया गया तो लोग प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में विधायक गोकुल सेतिया और पूर्व विधायक गोपाल कांडा से भी मुलाकात की थी। जिन्होंने भी समाधान का आश्वासन दिया था। मांग पूरी कराने के बजाय वहां शेड लगाना गलत है। सूचना मिलने पर सब्जी मंडी चौकी पुलिस समेत नगर परिषद के जेई प्रवीण कुमार और सफाई शाखा के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। अधिकारियों ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए निर्माण किया जा रहा है।

---

इसलिए जरूरी है डंपिंग प्वाइंट

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सब्जी मंडी, रानिया रोड और आसपास के कई क्षेत्रों से कचरा यहां लाया जाता है। वहां से जेसीबी से ट्रक में भरकर कचरा निस्तारण के लिए लेकर जाते हैं। प्वाइंट हटाने पर पूरी तरह से सफाई में अव्यवस्था हो जाएगी। इससे बचने के लिए यह प्वाइंट बेहद जरूरी है।

--

एजेंसी की निविदा में यह व्यवस्था

पूजा वेस्ट मैनेजमेंट को 22 साल के लिए ठेका दिया है। उस निविदा की शर्त में सभी डंपिंग प्वाइंट को कवर करना लिखा है। उसी अनुरूप एजेंसी कार्य कर रही है। नगर परिषद को इससे स्वच्छता रैंकिंग में फायदा होगा और बेहतर अंक मिलेंगे।


--कोट्स --

डंपिंग प्वाइंट पर रखे कचरे में जाकर बेसहारा पशु कूड़ा फैला देते हैं। इस कारण कूड़े की बदबू दूर तक पहुंच जाती है। इससे लोगों को बचाने के लिए शहर के सभी मुख्य डंपिंग प्वाइंट पर टिनशेड लगाया जा रहा है। अगर इससे लोगों को कोई परेशानी है तो वह उच्च अधिकारियों से बात करें। -प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद, सिरसा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed