फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People are troubled by the wrong policies of the government: Kumari Selja

सरकार की गलत नीतियों से परेशान है जनता : कुमारी सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the wrong policies of the government: Kumari Selja
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी का शहर के रिसोर्ट में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन को प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने संबोधित किया। इस दौरान उपचुनाव की तैयारियों की रणनीति बनाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एकजुट होकर काम करें और पार्टी प्रत्याशी को जीताने के लिए मेहनत करें।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी एकजुट है और उपचुनाव में जीत का परचम फहराएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता कांग्रेस के साथ है और पार्टी प्रत्याशी पवन बैनीवाल भारी मतों के अंतर से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग दुखी है। न केवल किसान बल्कि हर वर्ग इस सरकार की गलत नीतियों से परेशान है और उसे सबक सिखाने की ठाने हुए हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसान आंदोलन एक बड़ा मुद्दा है क्योंकि सरकार ने हठधर्मिता धारण की हुई है। किसानों के भारी विरोध के बावजूद सरकार इन कानून को थोपना चाहती है, इसलिए किसान पिछले एक साल से सड़कों पर हैं। हुड्डा ने कहा कि ऐलनाबाद के चुनाव में जनता कांग्रेस की नीतियों पर अपनी मुहर लगाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में अभय चौटाला की हार निश्चित है। इस दौरान पूर्व मंत्री जयप्रकाश, पूर्व मंत्री परमबीर सिंह, पूर्व संसदीय सचिव प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व संसदीय सचिव अकरम खान, पार्टी के स्टार प्रचारक चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव व अन्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

नेहरा ने थामा कांग्रेस का हाथ
पूर्व सिंचाई मंत्री जगदीश नेहरा ने सोमवार को सम्मेलन में आकर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। बता दें कि उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। अब उनके आने को घर वापसी बताया जा रहा है। उनके पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने पूर्व मंत्री नेहरा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आए नाराज भरत सिंह बैनीवाल
टिकट कटने से नाराज पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल सोमवार को भी कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। हालांकि पार्टी सूत्र बताते हैं कि उन्हें मनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं भरत सिंह बैनीवाल 14 अक्तूबर को समर्थकों के साथ विचार-विमर्श के बाद कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed