फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   People angry over the supply of contaminated water locked the main gate of the Public Health Department

Sirsa News: लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य गेट पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
People angry over the supply of contaminated water locked the main gate of the Public Health Department
जनस्वास्थ्य विभाग के मेन गेट पर ताला लगाते वार्डवासी व पार्षद।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। दूषित पेयजल सप्लाई होने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय को ताला जड़ दिया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि शहरी क्षेत्र में नौ महीने से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। जन स्वास्थ्य विभाग में बार-बार शिकायत देने व चक्कर लगाने के बाद भी अधिकारियों द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही।
वार्ड नंबर 9 से पार्षद प्रतिनिधि विजय व्यास, वार्ड नंबर 11 से पार्षद प्रतिनिधि बंटी महिवाल, वार्ड नंबर 13 से पार्षद वेद सैनी, वार्ड नंबर 17 से पार्षद प्रतिनिधि गौरव कंबोज व अन्य शहर वासियों ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया गया है। इसके बावजूद कोई समाधान आज तक नहीं हुआ है। सप्लाई के पानी में बदबू आ रही है। रंग बेहद काला है। शिकायत देने पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हमें ही कहते हैं कि आप ही हमें इस समस्या का हल बताइए।
विज्ञापन


कोट्स
दूषित पेयजल सप्लाई किन कारणों से हो रही है। उसको खोजा जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। हमारे प्रयास है कि लोगों को शुद्ध पेजयल सप्लाई किया जाए। - सोमवीर, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed