फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pensioners should submit their life certificate between 3rd and 30th November

Sirsa News: पेंशनर्स 3 से 30 नवंबर के बीच जमा कराएं जीवन प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pensioners should submit their life certificate between 3rd and 30th November
सिरसा। जिला खजाना कार्यालय और उप-खजाना कार्यालय डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली व रानियां से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी सेवानिवृत्त और पारिवारिक पेंशनर्स को 3 से 30 नवंबर के बीच जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। पेंशनर्स अपना आधार कार्ड, मूल पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) की कॉपी और मोबाइल फोन लेकर संबंधित कार्यालय में जा सकते हैं। जिला खजाना अधिकारी नरेंद्र सिंह ढुल ने आयु वर्ग अनुसार समयावधि बताई है। 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स 3 से 7 नवंबर, 71-80 वर्ष के पेंशनर्स 10 से 14 नवंबर, 65-70 वर्ष के पेंशनर्स 17 से 21 नवंबर, 58-64 वर्ष के पेंशनर्स और अन्य पेंशनर्स 24 से 30 नवंबर को जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

ढुल ने बताया कि जो पेंशनर्स कार्यालय नहीं आ सकते, वे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए अपने स्मार्टफोन में जीवन प्रमाणन और फेस ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग कर सकते हैं या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) की डोर स्टेप सर्विस से अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed