फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Patients will get relief after three months of lift operation

Sirsa News: तीन माह बाद लिफ्ट चलने से मरीजों को मिलेगी राहत

Sat, 09 Aug 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 09 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Patients will get relief after three months of lift operation
सिरसा नागरिक अस्पताल में लिफ्ट को दुरुस्त करते हुए मजदूर।
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में करीब तीन माह से लिफ्ट की सुविधा नहीं मिल रही है। इस कारण मरीजों को ग्राउंड से पहली और दूसरी मंजिल में जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, राहत की बात ये है कि अगले सप्ताह से मरीजों को लिफ्ट की सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के 25 नंबर कमरे के सामने लगी लिफ्ट में पानी की लीकेज के कारण उसमें पानी भर गया था। इस वजह से तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट खराब हो गई थी। इससे नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में इन दिनों 1400 के करीब मरीज दवा लेने के लिए आते हैं। नागरिक अस्पताल की पहली मंजिल पर सभी प्रकार के टेस्ट करने के लिए लैब स्थापित हैं। इसके अलावा ऑपरेशन विभाग और सभी वार्ड यहां पर ही स्थापित हैं। अस्पताल की दूसरी मंजिल पर कैदी वार्ड सहित फ्लू वार्ड व अन्य वार्ड स्थापित हैं जिनमें प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों को बिना लिफ्ट के सीढि़यों से आना-जाना करना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

अस्पताल में जहां लिफ्ट लगाई गई है वहां पीछे खुला स्थान है जहां बारिश के दिनों में पानी जमा होने से लिफ्ट के निचले हिस्से में लीकेज से पानी भर गया था। वहीं, अब लीकेज को रोकने के लिए विभाग की ओर से लिफ्ट के चैंबर के साथ आरसीसी दीवार बनाई जा रही है। जिससे पानी को रोककर लिफ्ट को दुरुस्त किया जाएगा। लिफ्ट में पानी नहीं भरेगा जिससे लिफ्ट फिर से चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






लिफ्ट में लीकेज के कारण पानी भरने से उसमें तकनीकी समस्या आ गई थी। जिसके कारण वह खराब पड़ी थी। लिफ्ट को ठीक करने के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए कार्य शुरू किया गया है। जल्द मरीजों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। - डॉ. पवन कुमार, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed