फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Patients were examined and taught how to prevent diabetes.

Sirsa News: मरीजों की जांच कर दी मधुमेह से बचाव की सीख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Patients were examined and taught how to prevent diabetes.
सिरसा। नागरिक अस्पताल में मरीजाें को योगा करवाते हुए स्टाफ नर्स। संवाद
सिरसा। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को एनसीडी विभाग की ओर से विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। अस्पताल में एनसीडी विभाग के चिकित्सकों की टीम सहित नर्सिंग स्टाफ की ओर से एनसीडी विभाग में दवा के लिए आने वाले मरीजों को इलाज के साथ जांच व जागरूक भी किया गया है। वहीं, स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से मधुमेह से बचाव के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन

एनसीडी विभाग में शुक्रवार को विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में 223 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। इसमें मरीजों को मधुमेह रोग से बचाव, लक्षण और कारणों के बारे में बताया गया है। वहीं, अस्पताल में एनसीडी विभाग की टीम की ओर से अस्पताल में आने वाले मरीजों को मधुमेह से बचाव के लिए योगा करवाकर उसके बारे में बताया गया है।
विज्ञापन

एनसीडी विभाग में कार्यरत स्टाफ ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 10 के करीब मरीज मधुमेह से पीड़ित दवा लेने के लिए आते हैं। इनमें अधिकतर मरीज बुजुर्ग व महिलाएं हैं। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ इस बीमारी से परहेज की सलाह भी दे रहे हैं, ताकि मधुमेह बीमारी से मरीजों को निजात दिलाई जा सके। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विपुल, डीपीसी डॉ. प्रियंका व नर्सिंग स्टाफ गीता, कविता व अनिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह के लक्षण
बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, ज्यादा भूख लगना, वजन कम होना, विजन लॉस यानी नजर धुंधली होना, थकान महसूस होना, चोट लगने पर जख्म जल्दी ठीक न होना, इंफेक्शन होना, हाथ पैरों में झुनझुनाहट और सुन्नाहट होना, कई जगह पर त्वचा का गहरा काला होना।
मधुमेह होने के कारण
- फैमिली हिस्ट्री डायबिटीज की फैमिली हिस्ट्री होने से डायबिटीज टाइप वन और डायबिटीज टाइप 2 होने का रिस्क बढ़ जाता है।
- उम्र 35 साल की उम्र के बाद डायबिटीज टाइप 2 का रिस्क काफी बढ़ जाता है।
- मोटापा, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, गलत डाइट ,पिछली प्रेगनेंसी।
मधुमेह का उपचार
- जीवनशैली में बदलाव
- नियमित जांच करवाते रहें
- चिकित्सक से परामर्श लें
- दवाएं और इंसुलिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed