फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Passion ran on the track... Sahil Chakkan made history by completing the 1000-meter race in 2:25.25 minutes

ट्रैक पर दौड़ा जुनून...2:25.25 मिनट में 1000 मीटर की दौड़ पूरी कर चक्कां के साहिल ने रचा इतिहास

Thu, 03 Sep 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 03 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Passion ran on the track... Sahil Chakkan made history by completing the 1000-meter race in 2:25.25 minutes
साहिल। 
रानियां। महज 2:25.25 मिनट में इतनी छोटी सी दौड़ में गांव चक्कां के साहिल बिरथलिया ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। पंजाब के लुधियाना में आयोजित 21वीं यूथ नेशनल चैंपियनशिप में साहिल ने 1000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया यूथ नेशनल रिकॉर्ड कायम किया। उसकी इस उपलब्धि से गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

देशभर के प्रतिभावान एथलीटों के बीच साहिल ने शानदार प्रदर्शन किया। उसने 1000 मीटर की दौड़ 2 मिनट 25.25 सेकंड में पूरी की। इसके साथ उसने 2 मिनट 26 सेकंड के पिछले यूथ नेशनल रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। आयोजकों ने साहिल को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एथलीट कोच देवेंद्र तनवर ने बताया कि साहिल लगातार अनुशासन और नियमित अभ्यास के साथ अपनी टाइमिंग में सुधार कर रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड कायम करना उसकी मेहनत का परिणाम है। साहिल इससे पहले राजस्थान के अजमेर में आयोजित स्टेट लेवल जूनियर चैंपियनशिप में भी 1000 मीटर दौड़ का स्वर्ण जीत चुका है। वहां उसने 2:25.94 मिनट का समय निकाला था। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उसने अपनी टाइमिंग में और सुधार करते हुए 2:25.25 मिनट का समय दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत ने बदली टाइमिंग
साहिल ने अपनी सफलता का श्रेय कोच देवेंद्र तनवर और परिवार को दिया। पिता सुभाष चंद्र, मां नीता और दादा रतिराम ने अभ्यास के दौरान उसका लगातार हौसला बढ़ाया। साहिल का लक्ष्य आगे भी अपनी प्रदर्शन क्षमता में सुधार करना और देश-प्रदेश के लिए बेहतर उपलब्धियां हासिल करना है। साहिल की उपलब्धि की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। सरपंच अमर सिंह छापोला, पूर्व सरपंच महेंद्र नारायण जयपुरिया, ब्लॉक समिति सदस्य सोना देवी सहित ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने उसे बधाई दी। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed