{"_id":"640f676801420d04e703a5d5","slug":"passengers-forced-to-travel-by-hanging-due-to-lack-of-buses-sirsa-news-c-21-1-78312-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बसों की कमी के कारण लटक कर सफर करने को मजबूर यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बसों की कमी के कारण लटक कर सफर करने को मजबूर यात्री
Mon, 13 Mar 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। हाय ये दूरी, ये कैसे मजबूरी। रोडवेज डिपो में बसों की कमी के कारण लटक कर यात्रा करने को मजबूर यात्रियों पर यह पंक्ति एकदम सटीक बैठती है। परिवहन विभाग की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के दावे किए जाते हैं, लेकिन बसों में लटक कर और छतों पर सफर करने वाले यात्री इन दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।
सिरसा डिपो में यात्रियों की संख्या के अनुसार 246 बसों की आवश्यकता है, लेकिन 139 के सहारे ही काम चलाया जा रहा है। इनमें से 31 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही है। कर्मचारियों की कमी होने के कारण कई रूटों पर फेरे भी मिस होने से यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हिसार के बरवाला में रोडवेज बस के नीचे आने से छात्रा की मौत जैसा हादसा सिरसा में भी होने का डर बना रहता है। रोडवेज की बसों में हर रोज 30 हजार के करीब यात्री सफर करते हैं। बस स्टैंड पर बस में सवार होने के दौरान विद्यार्थियों व यात्रियों की भीड़ लगती है। बस में जगह न मिलने पर विद्यार्थी खिड़की पर ही लटक जाते हैं। सुबह के समय गांवों के बस अड्डे और दोपहर में सिरसा मुख्य बस स्टैंड पर विद्यार्थियों व यात्रियों की भीड़ ज्यादा होती है। यात्री बस में सवार होने के चक्कर में धक्का मुक्की करते हैं। इसके कारण यहां पर कई बार हादसा होने का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन
--
छात्राओं के लिए केवल पांच गुलाबी बसें, 10 की है मांग
सिरसा की छात्राओं को सुविधा देने के लिए रोडवेज को करीब तीन वर्ष पहले पांच गुलाबी बसें दी गई थी। इन्हें सिरसा के अलग-अलग रूटों पर चलाया जा रहा है। छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण रोडवेज ने 10 गुलाबी बसों की मांग की थी। लेकिन विभाग के पास नई गुलाबी बसें अभी तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि रोडवेज ने तीन अतिरिक्त बड़ी बसों को स्पेशल छात्राओं के लिए चलाया जा रहा है।
कई बार हो चुके हैं पहले भी हादसे
सिरसा के रानियां रूट पर करीब तीन माह पहले ही एक छात्रा की बस के नीचे आने से मौत हो गई थी। इसके कारण ग्रामीणों ने नागरिक अस्पताल में धरना तक दे दिया था। वहीं सिरसा से डिंग रोड जाते समय एक छात्रा चलती बस से मोरीवाला के पास बस से नीचे गिर गई। इसके कारण उसे चोट भी आई थी।
मुख्यालय भेजी मांग पर नहीं पहुंचे बसें
रोडवेज की ओर से बसों के लिए मांग मुख्यालय में भेजी गई है। अभी तक रोडवेज के पास बसें नहीं पहुंच पाई है। सिरसा से सुलतानपुरिया, कालांवाली, हिसार, नोहर, बकरियांवाली सहित अन्य कई रूटों पर यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।
रोडवेज के पास बसों की संख्या पर्याप्त है। चालक व परिचालकों की कमी के कारण परेशानी हो रही है। इसके लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। डिपो के लिए 100 परिचालकों की मांग भेजी गई है। इनके ज्वाइन होती ही अतिरिक्त बसों का संचालन कर दिया जाएगा। - केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।