फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Passengers are being boarded in buses on the road outside the bus stand, there is a jam throughout the day.

Sirsa News: बस स्टैंड के बाहर रोड पर बसों में चढ़ाई जा रही सवारी, दिनभर रहता है जाम

Mon, 12 Aug 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 12 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Passengers are being boarded in buses on the road outside the bus stand, there is a jam throughout the day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला पुलिस व प्रशासन शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने को हरसंभव प्रयास कर रहा है, फिर भी बस स्टैंड के बाहर हिसार रोड पर दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। इसका प्रमुख कारण बस स्टैंड के बाहर आड़ी-तिरछी खड़ी रहने वाली रोडवेज बसें हैं। इन बसों का स्टाफ बस स्टैंड के अंदर जाकर सवारियां बिठाने के बजाय सड़क पर ही बस खड़ी करके सवारी बैठाते हैं। इससे यहां हर वक्त जाम लगा रहता है।
इसके अलावा बस स्टैंड के सामने रेहड़ी वालों, ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा चालकों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसके कारण 32 फुट चौड़ा रोड मात्र 12 फुट का ही बचा है। जाम के कारण अन्य वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन की ओर से मुख्य गेट के बाहर बसों को खड़ा करने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद निजी व सरकारी बसें मुख्य गेट के बाहर रुकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य गेट पर इन रूटों की रुकती हैं बसें
रोडवेज व निजी बसों के चालक बसों को मुख्य गेट पर रोकते हैं। इनमें दिल्ली, हिसार, चंडीगढ़, फतेहाबाद, पानीपत, गुरुग्राम, अंबाला, भिवानी, गंगानगर, जोधपुर, बीकानेर आदि रुटों की बसें मुख्य रूप से रुकती है। इस कारण हिसार रोड, बरनाला रोड जाने वाले अन्य वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है।

ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों ने भी कर रखा है अतिक्रमण
बस स्टैंड के बाहर दोनों गेटों के पास ऑटो चालकों और ई-रिक्शा चालकों ने कब्जा कर रखा है। 100 से ज्यादा ऑटो व ई-रिक्शा नियमित रूप से खड़े रहते हैं। इससे पैदल आने जाने वालों को भी रास्ता नहीं मिल पाता है।


वर्जन
बस स्टैंड के सामने रोड पर बसों व वाहनों को खड़ा न करने के लिए कई बार चालकों को निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद अगर बसों को बस स्टैंड के आगे खड़ा किया गया, तो बसों के चालान किए जाएंगे। - इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, यातायात थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article