{"_id":"5ec02ae68ebc3e90b43dea4e","slug":"pass-holders-allowed-entry-into-mandi-for-seven-days-sirsa-news-rtk5552809103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास धारकों को मंडी में सातों दिन प्रवेश की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास धारकों को मंडी में सातों दिन प्रवेश की अनुमति
विज्ञापन
सूची तैयार करवाते मार्केट कमेटी सचिव।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्थायी सब्जी मंडी में प्रवेश के लिए आढ़तियों और मार्केट कमेटी के बीच अभी भी खींचा तानी चल रही है। सब्जी मंडी प्रधान की ओर से बीते शुक्रवार को मार्केट कमेटी को 400 रेहड़ी चालकों को सूची दी गई थी। लेकिन शनिवार शाम को सब्जी मंडी आढ़ती इकट्ठा होकर मार्केट कमेटी पहुंचे और पुराने पासों को ही सुचारु रूप से चलाने के निर्णय लिया। मंडी में खरीद के लिए 220 गुलाबी और 164 हरे कार्ड वालों को सातों दिन प्रवेश की अनुमति रहेगी। वहीं शनिवार सुबह नए पास जारी न होने के कारण पुराने पास के आधार पर ही मंडी में प्रवेश दिया।
सब्जी मंडी का कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रशासन ने फैसला लिया था कि आढ़ती अपनी मर्जी अनुसार कुल 400 पास जारी करवा सकता है। बीते शुक्रवार को सब्जी मंडी प्रधान ने सूची बनाकर मार्केट कमेटी कार्यालय को सौंपी थी। लेकिन शनिवार शाम को ही आढ़ती पुराने पास ही मान्य रखने के फैसला लेकर मार्केट कमेटी सचिव के पास पहुंचे। आढ़तियों का कहना था कि पुराने पास को रद्द न किया जाएं। बल्कि 66 नए पास और जारी कर दिए जाए। मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया ने इस फैसले को मानते हुए 66 और नए पास जारी करने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ सभी पास धारकों को मंडी में प्रवेश के लिए सातों दिन प्रवेश करने की अनुमति रहेगी।
मंडी में प्रवेश के लिए अब पुराने 364 पास रद्द नहीं होंगे। प्रशासन ने पहले 220 गुलाबी पास जारी किए थे और दूसरी बार 164 हरे कार्ड जारी किए थे। मार्केट कमेटी द्वारा अब उन पास को रद्द न करके 66 नए पास बनाए जाएंगे। मार्केट कमेटी की ओर से सामाजिक दूरी नियम को ध्यान में रखते हुए पास जारी किए जाएंगे। जारी किए जाने वाले पास रंगदार होंगे, जिस पर वार्ड नंबर, फोटो और मंडी में खरीद के लिए प्रवेश समय दर्ज होगा। पास की सूची तैयार करने के पश्चात मार्केट कमेटी की ओर से जारी पास धारकों को फोन कर सूचित किया जाएगा। जिससे प्राप्त करने के लिए मार्केट कमेेटी आएगा या संबंधित आढ़ती से पास प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
एक हजार रेहड़ी चालकों ने किया था आवेदन
प्रशासन द्वारा आढ़तियों के माध्यम से पास के लिए आवेदन लेने पर करीब एक हजार रेहड़ी चालकों ने मंडी प्रधान को दस्तावेज जमा करवाए थे। जिसमे से छठनी कर मंडी प्रधान ने 400 रेहड़ी चालाकों की सूची मार्केट कमेटी सचिव को सौंपी है। आढ़तियों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले सिरसा सब्जी मंडी में करीब 1400 रेहड़ी चालक सब्जी और फल का काम करते थे। आढ़तियों ने ही अब नए पास को रद्द करने की मांग करते हुए पुराने पास को ही प्रयोग में लाए जाने का निर्णय लिया है।
वार्ड या सीरियल नंबर के अनुसार होगा मंडी में प्रवेश
सब्जी मंडी आढ़तियों ने मार्केट कमेटी से सब्जी मंडी के लिए जारी पुराने पास को ही चलाने का निर्णय रखा है। मार्केट कमेटी की और से मंडी में सामाजिक दूरी की पालना करवाने को लेकर शिफ्टों में अंदर भेजा जाएगा। इसके लिए पहले से जारी पासों को वार्ड या सीरियल नंबर के आधार पर अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
सब्जी मंडी आढ़तियों ने पुराने पास को रद्द न करने का फैसला लिया है। इसी के साथ अब केवल 66 नए पास ही जारी होंगे। मंडी प्रवेश के लिए 450 पास धारकों को सप्ताह के सातों दिन अनुमति होगी।
- विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, सिरसा।