{"_id":"a36490eca8d9c2e162a6264994de9900","slug":"pash-coloney-have-jhhugi-facility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहने को पॉश कॉलोनी, व्यवस्था झुग्गियों वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहने को पॉश कॉलोनी, व्यवस्था झुग्गियों वाले
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा सेक्टर की सड़कें वर्षों से बदहाल हैं। विभाग ने भी सड़कों की सुध लेने की जहमत नहीं उठाई। समस्या से जूझ रहे लोगों ने कहा कि हमारी समस्या को कोई सरोकार दिखाई नहीं दे रहा है।
कहने को तो यह पॉश कॉलोनी है, लेकिन व्यवस्था झुग्गियों वाली है। इतना ही नहीं अब तक विभाग ने सड़कों का पैच वर्क भी नहीं करवाया है। वहीं दूसरी तरफ यहां पर प्लाट लेने वाले लोग अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। लोगों ने कई बार विभाग को शिकायतें भी दी हैं पर विभाग के कानों जूं तक नहीं रेंग रही। सड़कों पर बने मकान भी विभाग ने अब तक नहीं हटवाए हैं, जिससे मार्ग पूरी तरह से बाधित रहता है।
शहर की सबसे पॉश कॉलोनी हुडा सेक्टर में सड़कों की काफी बदहाली है। सड़कों पर कहीं पर झाड़ उगे हुए हैं तो कहीं पर सीवर का पानी पसरा हुआ है। टूटी सड़कों का पैच वर्क न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस समस्या को लेकर विभाग को कई बार शिकायतें की हैं पर विभाग के कानों जूं तक नहीं रेंग रही। पैच वर्क हुए भी कई वर्ष हो गए हैं जिस कारण सड़कों पर जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए हैं। लोगों को हो रही परेशानी से विभाग को कोई सरोकार दिखाई नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन
हुडा विभाग द्वारा सेक्टर विकसित करते समय लोगों को तमाम सुविधाओं का भरोसा दिलाया जाता है पर सिरसा में हुडा सेक्टरों में किसी प्रकार की सुविधा दिखाई नहीं दे रही। हुडा के सेक्टर पॉश कॉलोनी मानी जाती हैं पर यहां पर अवैध कॉलोनियों से भी बदतर सड़कें हैं। सीवर के पानी की व्यवस्था न होने के कारण सीवर का पानी सड़कों पर ही पसरा रहता है। जिससे सड़कों की हालत और ज्यादा बदतर हो गई है।
कहीं पर सड़कों के किनारे टूटे पड़े हैं तो कहीं पर झाड़ उगे हुए हैं। सफाई न होने के कारण ठीक सड़कों को भी खराब होने में देरी नहीं लगेगी। सेक्टर की सड़कों पर कुछ पुराने मकान ज्यों के त्यों पड़े हैं जिन्हें हटवाने के लिए विभाग ने वर्षों से कोई कदम नहीं उठाया है। सेक्टर निवासी सुलतान सिंह बैनीवाल, पदम सिंह ठाकुर, राजपाल सिंह, कृष्ण झोरड़ आदि ने बताया कि सड़कों का काम वर्षों से नहीं हुआ है जो सड़कें नई बनी थी उनकी अनदेखी के कारण बदहाली हो गई है।
प्रस्ताव भेज रखा है: एसडीई
हुडा विभाग के एसडीई पन्नुराम ने कहा कि सीवर का पानी सड़कों पर न आए इसके लिए पाइपलाइन डालने का प्रस्ताव विभाग को भेजा हुआ है जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी पाइपलाइन डाल दी जाएगी, ताकि सड़कों पर पानी न आए। इसी प्रकार टूटी सड़कों के पेंच वर्क के लिए शीघ्र ही टेंडर करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुराने मकानों को हटाने के लिए विभाग के पास प्रस्ताव भेज रखा है उसको भी अब मंजूरी मिलने वाली है। मार्च माह के अंत तक सभी सड़कों की सुध ली जाएगी।