{"_id":"6ae0f0e4090704dd570c86c4","slug":"parshad-met-dc-for-up-pradhan-election-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167567-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेढ़ साल से खाली उपप्रधान पद, पार्षदों ने चुनाव की मांग की\nडेढ़ साल से खाली नगर परिषद उपप्रधान का पद,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेढ़ साल से खाली उपप्रधान पद, पार्षदों ने चुनाव की मांग की डेढ़ साल से खाली नगर परिषद उपप्रधान का पद,
Wed, 28 Oct 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
डीसी शांतनु शर्मा को ज्ञापन सौंपते शहर के नगर पार्षद।
पार्षदों ने डीसी को ज्ञान सौंपकर की चुनाव कराने की मांग की
फोटो 28
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद में उपप्रधान का पद करीब डेढ़ साल से खाली है। इस पर पार्षदों में नाराजगी बढ़ रही है। मंगलवार को पार्षदों ने उपायुक्त शांतनु शर्मा से मुलाकात कर जल्द चुनाव कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
उपप्रधान चुनाव का मुद्दा वर्ष 2025 में भी कई बार उठा था। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने 20 मार्च 2025 को अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव परिणाम अधिसूचित किए थे। दिसंबर 2025 में वार्ड छह के पार्षद गोपीराम सैनी और वार्ड 20 के पार्षद संजीव रातुसरिया ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया था।
उन्होंने पहले भी चार बार ज्ञापन देने का दावा किया था। एक सप्ताह में प्रक्रिया शुरू न होने पर अदालत जाने की चेतावनी भी दी थी। जनवरी 2026 में 18 फरवरी को चुनाव की तारीख तय हुई थी। हालांकि, एसडीएम की तबीयत खराब होने से चुनाव स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
चेयरमैन भी जांच के दायरे में
नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भी जांच के दायरे में हैं। गलियों की जांच के दौरान उनके निगरानी पत्रक पर हस्ताक्षर थे। जांच में 50 फीसदी गलियां मौके पर नहीं मिलीं। इससे चेयरमैन की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग ने चेयरमैन वीर शांति स्वरूप की अंकतालिका की जांच भी शुरू कर दी है।