{"_id":"69a1e3afa07ae6e6d60d9054","slug":"parks-were-given-to-55-out-of-69-the-matter-of-earlier-adoption-of-parks-to-institutions-will-reach-the-cms-court-sirsa-news-c-128-1-svns1027-153874-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 69 में से 55 को दिए पार्क, संस्थाओं को पूर्व में पार्क गोद देने का मामला पहुंचेगा सीएम दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 69 में से 55 को दिए पार्क, संस्थाओं को पूर्व में पार्क गोद देने का मामला पहुंचेगा सीएम दरबार
Sat, 28 Feb 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को पार्क गोद देने को लेकर ड्रा निकाला गया। पार्कों को गोद देने की प्रक्रिया को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने का प्रयास किया गया। जमीनी हकीकत यह रही कि नवंबर माह में गुपचुप तरीके से पार्क लेने वाली संस्थाओं को ही ड्रा के माध्यम से और पार्क दे दिए। वहीं, आठ मार्च को महिला दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा आ रहे हैं। ऐसे में कई वेलफेयर एसोसिएशन मुख्यमंत्री से पार्क में चल रहे खेल की शिकायत देगी।
इतना ही नहीं, सीएम फ्लाइंग के पास शिकायत करने वाली और आरोप लगने वाली संस्थाओं को भी इस ड्रा में शामिल किया गया। भाजपा नेताओं से लेकर पूर्व पार्षदों तक की संस्थाओं को लाभ दिया गया। आलम यह है कि शहर के किसी एक कोने में रहने वाला व्यक्ति शहर के 5 से लेकर 10 पार्क तक संभालेगा। पार्क गोद देने में इतने बड़े स्तर पर प्रदेश सरकार के नियमों को अनदेखा किया गया है कि जिस प्रकार के पास रहने वाली संस्था पार्क मांगती है। उन पार्कों को पहले ही एक संस्था को गोद दे दिया गया। उस एरिया में रहने वाले लोगों से पूछना तक गंवारा नहीं समझा गया। पार्षद की स्वीकृति को ही मान लिया गया।
सुभाष पार्क गोद लेने के लिए आए अनिल कुमार ने बताया कि उनके आवास के आसपास सुभाष पार्क पड़ता है और वे लोग उसको गोद लेना चाहते हैँ। पूर्व में किसी संस्था के पास था और उसी व्यक्ति ने बताया कि पार्क उसे पुन: दे दिया गया। वे इस पार्क के चक्कर न काटे। हैरानी की बात है सरकार ने पार्क गोद देने को लेकर उसके आसपास के लोगों को प्राथमिकता देने के आदेश जारी किए थे। यहां पर सरकार के आदेशों की अनदेखी की जा रही। आठ मार्च को मुख्यमंत्री जब सिरसा आएंगे तो पार्कों को लेकर उन्हें लिखित में शिकायत दी जाएगी।
विज्ञापन
एक्सईएन की अगुवाई में ड्रा निकालने का काम शुरू हुआ
नगर परिषद के पार्षद हॉल में एक्सईएन राकेश पूनिया की अगुवाई में ड्रा निकालने का काम शुरू हुआ। इस दौरान जेई राहुल सहित अन्य संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे। 69 में से 55 पार्कों को ही गोद दिया गया। तीन संस्थाओं के बेहतर कार्य को देखते हुए उन्हें एफ ब्लॉक व उसी के आसपास के पार्क दे दिए गए। हालांकि जिला नगर आयुक्त से फाइनल सूची पर साइन नहीं होने के कारण सूची जारी नहीं की गई है।
नियमानुसार पार्क गोद देने की प्रक्रिया को अमल में लाया गया है। ड्रा के माध्यम से एक-एक पार्क गोद दिया गया है। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वो कार्यालय में अपनी शिकायत देने को स्वतंत्र है। जिला नगर आयुक्त उस पर अपना फैसला करेंगे। हमारी ओर से पूरी पारदर्शिता से काम किया गया है।
-राकेश पूनिया, एक्सईएन, नगर परिषद