फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Parking tender is not happening due to high rent, vehicle unsafe

किराया अधिक होने से नहीं हो रहा पार्किंग टेंडर, वाहन असुरक्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Parking tender is not happening due to high rent, vehicle unsafe
बस स्टैंड पर्किंग में खड़े वाहन और विभाग द्वारा लगाया गया नोटिस। - फोटो : Sirsa
सिरसा । बस स्टैंड पार्किंग में खड़े वाहनों की सुरक्षा अब भगवान भरोसे हैं। पार्किंग का टेंडर न होने के कारण यहां पर कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं है। रोडवेज की ओर से बस स्टैंड की पार्किंग स्थल पर वाहनों की जिम्मेदारी संबंधित नोटिस लगाया गया है। ताकि वाहन चालक अपने वाहन की सुरक्षा को लेकर रोडवेज को जिम्मेदार न ठहरा सके।
विज्ञापन

बस स्टैंड की पार्किंग में हर रोज 500 से अधिक वाहन खड़े होते है। ठेकेदार ने समय से पहले ही नुकसान होने की जानकारी देकर पार्किंग छोड़ दी। जिसके बाद से पार्किंग का टेंडर लगाने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन अभी तक पार्किंग का टेंडर नहीं हो पाया है। वाहन चालक बस स्टैंड पार्किंग में वाहन खडे़ कर चले जाते है। पार्किंग में खड़े वाहनों की जिम्मेदारी किसी की न होने के कारण यहां चोरी होने का डर भी बना रहता है। हालांकि दिनभर पुलिस कर्मी पार्किंग प्वाइंट पर तैनात रहते है लेकिन वाहनों की सुरक्षा के लिए कोई जिम्मेदार नहीं और न ही चालकों के पर्ची काटने संबंधित कोई भी सुविधा है।
विज्ञापन

रात को भी खड़े रहते है वाहन, ठेकेदार ने उखाड़े सीसीटीवी कैमरे
बस स्टैंड पार्किंग प्वाइंट पर रात को भी काफी संख्या में वाहन खड़े रहते है। इससे पहले ठेकेदार की ओर से ही बस स्टैंड पार्किंग प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे लेकिन ठेकेदार यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ अपने साथ ले गया है। हालांकि रोडवेज ने करीब तीन से चार लाख की राशि ठेकेदार से लेनी है। लेकिन ठेकेदार ने लॉकडाउन में घाटा होने की जानकारी देकर समय से पहले ही पार्किंग छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराया अधिक होने के कारण नहीं लग पा रहा टेंडर
एक माह से ठेकेदार ने पार्किंग प्वाइंट छोड़ रखा है। जिसके बाद रोडवेज ने ठेकेदार से ली एडवांस राशि भी जब्त कर ली। रोडवेज की ओर से अब नया टेंडर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन किराया अधिक होने के कारण कोई अन्य ठेकेदार पार्किंग स्थल को लेने से कतरा रहे है। बीते वर्ष करीब डेढ़ लाख पर माह के अनुसार पार्किंग का टेंडर लगा था। लेकिन इस बार एक लाख तक ही बोली लगने के कारण रोडवेज ने बोली प्रक्रिया बंद कर दी।

पार्किंग का टेंडर लगाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। बोली कम लगने के कारण टेंडर नहीं लग पाया है। बस स्टैंड पार्किंग में जो भी वाहन खड़े है, उनकी जिम्मेदारी वाहन चालकों की है। पुलिस कर्मी भी तैनात किए है।
-केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, डिपो सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed