फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Panniwala Ruldu and Pana also included in the list of drug free villages of Dabwali.

Sirsa News: पन्नीवाला रुलदू और पाना भी हुए डबवाली के नशा मुक्त गांवों की सूची में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Panniwala Ruldu and Pana also included in the list of drug free villages of Dabwali.
राजकीय उच्च विद्यालय पन्नीवाला रुलदू में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक विद्या​​र्थियों को संब
सिरसा। गांव पन्नीवाला रुलदू व पाना को सोमवार को नशा मुक्त गांवों की सूची में शामिल किया गया। इसके साथ ही डबवाली जिला के 59 गांव व 10 वार्ड नशा मुक्त घोषित किए जा चुके हैं। इसके लिए डबवाली पुलिस की विभिन्न टीमें नशा तस्करी पर प्रहार करने व आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय उच्च विद्यालय पन्नीवाला रुलदू में आयोजित समारोह में पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डबवाली के गांव पन्नीवाला व पाना अब नशा मुक्त गांव हो चुके हैं। यहां के युवाओं ने नशे को पूरी तरह से अलविदा कह कर गांव में किसी भी तरह का नशा न करने और न ही बेचने की शपथ ली है। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। नशा मुक्ति पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने पन्नीवाला रूलदू के सरपंच अमृतलाल उर्फ बंटी व पाना की ग्राम पंचायत को उनके गांव को नशा मुक्त बनाने में डबवाली पुलिस का सहयोग करने पर धन्यवाद दिया व उन्हें नशा मुक्त गांव का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर नशा छोड़ने वाले युवाओं ने मंच से अपने नशा छोड़ने के अनुभवों को साझा किया और लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया । इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत, प्रभारी थाना सदर निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश, उप निरीक्षक सुग्रीव सिंह, सरपंच अमृतपाल सिंह, ग्राम पंचायत पाना, छात्र-छात्राएं व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed