{"_id":"6266e747086ff078a37c8609","slug":"panjuana-canal-will-be-closed-on-april-29-drinking-water-crisis-may-deepen-in-the-city-sirsa-news-hsr6300225108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजुआना नहर 29 अप्रैल को हो जाएगी बंद, शहर में गहरा सकता है पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजुआना नहर 29 अप्रैल को हो जाएगी बंद, शहर में गहरा सकता है पेयजल संकट
विज्ञापन
सिरसा। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल खपत भी बढ़ने लगी है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के पास रोजाना कम पेयजल सप्लाई की शिकायतें आ रही हैं। 29 अप्रैल को पंजुआना नहर में पानी बंद हो जाएगा। नहर 16 दिनों तक बंद रहेगी। इस नहर से ही पंजुआना जलघर में पानी की आपूर्ति दी जाती है, जिसके बाद यह पानी शहरभर में सप्लाई किया जाता है। नहर बंदी के बाद पेयजल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है। क्योंकि पंजुआना जलघर की दो डिग्गियों में पानी का भंडारण किया जाता है तथा दो डिग्गियां अभी निर्माणाधीन है। 16 दिन तक भंडारण किए गए पानी की आपूर्ति ही शहरवासियों को की जाएगी। जिसके चलते इस अवधि में विभाग की ओर से पानी सप्लाई के समय में कटौती की जा सकती है।
ट्यूबवेल सप्लाई से रहेगी उम्मीद
पंजुआना जलघर से शहरभर में नहरी पानी की सप्लाई दी जा रही है। इसके अलावा शहरभर में करीब 105 ट्यूबवेल के जरिये विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है। ट्यूबवेल के जरिये रोजाना 15 एमएलडी (मिलीयन लीटर पर डे) पानी शहरवासियों तक पहुंच रहा है। इसके अलावा 20 एमएलडी पेयजल आपूर्ति पंजुआना जलघर व 7 एमएलडी मिनी सचिवालय जलघर से दी जा रही है। 16 दिन की बंदी के चलते जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पंजुआना जलघर में करीब 320 एमएलडी पानी का भंडारण किया जाएगा।
16 दिन की नहरबंदी से पहले जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण किया जाएगा। शहरवासियों को पेयजल किल्लत की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- मोहनलाल, जेई, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग सिरसा