{"_id":"0964964c2c9cf46fe3ce5207009bb43c","slug":"panchyat-chunav-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के पहले चरण में बढ़ागुढ़ा, डबवाली व ओढ़ा खंड में नामांकन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के पहले चरण में बढ़ागुढ़ा, डबवाली व ओढ़ा खंड में नामांकन प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की संख्या काफी कम थी। जिन उम्मीदवारों ने पहले नामांकन भरा हुआ था वे दोबारा शपथ पत्र व नो ड्यूज सार्टिफिकेट लेकर नामांकन स्थल पर पहुंचे। हालांकि नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जिला स्तर पर अभी नहीं पहुंची है। लिस्ट मिलने पर ही साफ हो पाएगा कि पंच, सरपंच, पंचायत समिति व जिला परिषद के लिए कितने उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं।
गौरतलब है कि हरियाणा में पंचायती चुनाव के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। इस नियम के तहत पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए पंच, सरपंच और पंचायत समिति के जिन शिक्षित प्रत्याशियों ने पहले नामांकन भरा है, उन्हें दोबारा नामांकन भरने की जरूरत नहीं है। सिर्फ इसके लिए उन्हें संबंधित आरओ को प्रपत्र ख में नए सिरे से शपथपत्र व नो ड्यूज सार्टिफिकेट दोबारा देना होगा। पंच और सरपंच पद के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया को बूथ स्तर पर, पंचायत समिति के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया खंड कार्यालयों व जिला स्तर पर शुरू किए गए हैं। जिले में पंचायती चुनाव के लिए तीन चरणों में नामांकन भरे जाएंगे। प्रथम चरण में बढ़ागुढ़ा, डबवाली व ओढ़ा खंड के लिए आज से नामांकन भरे जा रहे हैं। जबकि दूसरे चरण में रानियां व ऐलनाबाद के लिए नामांकन भरे जाएंगे। तीसरे और अंतिम फेज में चोपटा व सिरसा खंड के लिए नामांकन भरे जाएंगे। यह नामांकन प्रक्रिया सुबह तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। जिसके बाद अधिकारी इसकी जानकारी खंड स्तर पर व उसके बाद जिला स्तर पर देंगे।
ओढां व बड़ागुढा में एक भी नहीं हुआ नामांकन
ओढ़ां। पंचायती चुनावों के लिए नामांकनपत्र भरने के पहले दिन विभिन्न कर्मचारियों पर आधारित पोलिंग पार्टियां खंड के 37 गांवों में निर्धारित समय व स्थान पर पहुंची। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ओढ़ां बलराज सिंह मलेठिया ने बताया कि खंड के 37 गांवों में पंच अथवा सरपंच पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इसी प्रकार पंचायत समिति के लिए भी किसी ने नामांकन नहीं किया। इसी प्रकार बड़ागुढा खंड में भी आज पहले दिन एक भी नामांकन नहीं भरा गया। अब वीरवार को नामांकनों की शुरुआत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जिला परिषद के लिए दो ने दिया शपथ पत्र
आज से जिला परिषद के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पहले दिन पूर्व में नामांकन भर चुके दो लोगों ने केवल शपथ पत्र दाखिल किए। जिला परिषद के वार्ड नंबर छह से साहब राम ने व वार्ड नंबर 18 से अशोक कुमार ने शपथ पत्र दाखिल किया। इन्होंने अपना नामांकन पूर्व में दायिर किया हुआ था। इनके अलावा नया नामांकन भरने के लिए कोई भी उम्मीदवार नहीं पहुंचा। बता दें कि इससे पूर्व भरे गए नामांकन के तहत शिक्षा की योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवारवें कश् संख्या 150 है। अब 29 दिसंबर तक नए आवेदक भी अपना नामांकन दायिर कर सकते हैं। अब देखना यह है कि इस अवधि तक कितने चेहरे और मैदान में उतरते हैं।