फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Panchayat elections: Consensus selection of sarpanches in 21 gram panchayats and 12 villages,Consensus made in maximum seven gram panchayats in Sirsa block

पंचायत चुनाव : 21 ग्राम पंचायतें तथा 12 गांवों मे सरपंचों का सर्वसम्मति से चयन सिरसा खंड में सर्वाधिक सात ग्राम पंचायतों में बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Consensus selection of sarpanches in 21 gram panchayats and 12 villages,Consensus made in maximum seven gram panchayats in Sirsa block
सिरसा। जिले की 21 ग्राम पंचायतों व 12 गांवों में सरपंचों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। खंड सिरसा में सर्वाधिक सात ग्राम पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं, जिनमें माधोसिंघाना, झोपड़ा, अलानूर नानकपुर, ढाणी भरोखां, भरोखां, फरवाई खुर्द व शाह सतनामपुरा पंचायत सर्वसम्मति से चुनी गई है। गांव मोहम्मद सलारपुर व नरेलखेड़ा में सरपंच का चुनाव सर्वसम्मति से हुुआ है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) पार्थ गुप्ता ने बताया कि खंड बड़ागुढा में चार ग्राम पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई जिनमें गांव बुर्ज कर्मगढ़, किराड़ाकोट, कमाल व सुबाखेड़ा शामिल हैं। इसी प्रकार खंड डबवाली में दो ग्राम पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं, जिनमें जोगेवाला व दिवानखेड़ा शामिल है तथा गांव अहमदपुर दारेवाला व चक्कजालू व झुठीखेड़ा में सरपंच पद के लिए चयन सर्वसम्मति से हुआ है। खंड ऐलनाबाद में दो ग्राम पंचायतें सर्वसम्मति से चुकी गई है, जिनमें दलीप नगर व मूसली शामिल है। गांव ढाणी संता सिंह, करीवाला व दया सिंह थेहड़ में सरपंच पद का चयन सर्वसम्मति से हुआ है। खंड नाथूसरी चोपटा में तीन ग्राम पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं, जिनमें बरासरी, गीगोरानी व जोगीवाला शामिल है। नाथूसरी कलां में सरपंच पद का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। खंड ओढ़ां में तीन ग्राम पंचायतें सर्वसम्मति से चुनी गई हैं, जिनमें तख्तमल, तिगड़ी व हस्सु शामिल हैं। गांव चट्ठा में तथा खंड रानियां में गांव नथोर व मौजदीन में सरपंच पद का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed