फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   panchayat election

कई स्थानों पर खराब हुई ईवीएम

Mon, 18 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Mon, 18 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के 17 जनवरी को ऐलनाबाद खंड के 147 मतदान केंद्रों पर सुबह साढे़ सात बजे मतदान शुरू हुआ। सायं चार बजे तक शांतिपूर्ण चुनाव में करीब 78 प्रतिशत वोटिंग हुई। गांव हारणी, पोहडक़ा तथा तलवाड़ा खुर्द के केंद्रों पर शुरुआती दौर में कुछ समय के लिए ईवीएम में खराबी आई, जिसे थोड़ी ही देर में उपस्थित तकनीशियनों ने ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन


सुनीत ने नौवीं बार सबसे पहले मतदान का बनाया रिकॉर्ड
सहायक रोवर स्काउट लीडर सुनीत सरदाना ने गांव तलवाड़ा स्थित बूथ नंबर-37 पर सर्वप्रथम मतदान कर अपने रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि मतदान चाहे पंचायत, विधानसभा या लोकसभा किसी तरह का भी हो सुनीत सरदाना अपने तलवाड़ा खुर्द स्थित बूथ पर एक घंटा पहले ही पहुंच जाता है तथा हर बार सर्वप्रथम मतदान करने का रिकॉर्ड बनाता है। इसे कायम रखते हुए रविवार को भी प्रात: साढे़ सात बजे अपना वोट डाला।
विज्ञापन


निशा ने डाला पहला वोट

इसी गांव की वोटर निशा ने अपने वोट का पहली बार प्रयोग करते हुए वोट डाला। निशा ने बताया कि वह वोट डालकर अत्याधिक खुश है क्योंकि अब गांव की सरकार बनाने में मेरी भी भागीदारी है। इसी तरह मुकेश सरदाना ने भी पहली बार वोट डालने पर खुशी का इजहार किया। उन्होंने बताया कि वोट डालने के बाद उन्हें चुनावी प्रक्रिया का भी ज्ञान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूंघट की ओट में वोट
ऐलनाबाद खंड के गांव सुरेरां व ढाणी लखजी में महिलाओं ने घूंघट की ओट में वोट डाले। उनका कहना था कि वे वर्षों से चली आ रही ग्रामीण परंपरा को नहीं बिसार सकती। ग्रामीण परंपरा के अनुसार ही वे वोट डालेंगी।

वोट डालना मेरा अधिकार

गांव सुरेरां में अपने परिजनों एवं ट्राई साइकिल की सहायता से पहुंचे एक निशक्त ने कहा कि वोट डालना मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है। गांव की सरकार में मेरी भी भागीदारी सुनिश्चित हो गई है।

दोपहर बाद बढ़ी रफ्तार
ऐलनाबाद खंड के गांव पोहडक़ा में दोपहर तक छिटपुट मतदान ही हो रहा था। दोपहर बाद एकाएक मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई तथा वोट प्रतिशत एकाएक बढ़ गया।

अबूतगढ़, बणी और करीवाला में हुई झड़प
रानियां खंड में पंचायत चुनाव के दौरान अबूतगढ़, बणी व करीवाला में मामूली झड़प के चलते मतदान प्रभावित हुआ। वहीं, गांव अभोली, घोड़ावाली, गोबिंदपुरा, बालासर व हारनी खुर्द में वोटिंग मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण कुछ  समय के लिए मतदान रोकना पड़ा। बिजली न होने के कारण भी गांव खारियां, मंगालिया व बालासर सहित आधा दर्जन गांवों में मतदान के दौरान दिक्कतें हुईं।

पंचायत चुनाव में इस बार ग्रामीणों ने मतदान के लिए भारी उत्साह दिखाया। घनी धुंध व कंपकंपा देने वाली सर्दी में सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाताओं की मतदान केंद्रों के बाहर कतारें लग गई। पहले तीन घंटों में औसत 23 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। साढ़े तीन बजे तक लगभग हर मतदान केंद्र 80 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

शेष रहे मतदाताओं को भी मतदान केंद्र पर लाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक जुटे हुए थे। गांव खारियां में मतदान शुरू होने के समय गांव में बिजली का कट लग गया। घनी धुंध के कारण मतदान केंद्र के अंदर अंधेरा था। गांववासियों के प्रयास से जेनरेटर का प्रबंध किया गया और दो घंटे जेनरेटर की लाइट में मतदान प्रक्रिया चली।

गांव मंगालियां में लगभग सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई, जिस कारण लगभग 15 मतदान प्रभावित हुआ। गांव बालासर में सुबह बिजली न होने कारण कुछ मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। बाद में जेनरेटर की व्यवस्था की गई।

गांव बणी में फर्जी वोट की आशंका के चलते दो पक्षों में बीच कहासुनी हो गई। कुछ मिनटों के लिए मतदान रुका। मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति संभाली। गांव करीवाला में मतदान के दौरान हल्का तनाव बना रहा। दो पक्ष छोटी-छोटी बात को लेकर कई बार आपस में उलझे। मतदान भी प्रभावित हुआ, मगर प्रशासन ने मामला सुलझा लिया। गांव अबूतगढ़ में भी दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे मतदान प्रभावित रहा।
 
गांव अभोली में वोटिंग मशीन में खराबी आने के कारण आधा घंटा, गांव गोबिंदपुरा में दस मिनट, गांव घोड़ावाली, हारनी खुर्द व बालासर में 20 मिनट मतदान रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने वोटिंग मशीन की जांच के बाद मतदान शुरू करवा दिया। बैटरी को निकालकर दोबारा डालने से मशीन ठीक हो गई।

मतदान के बाद दूल्हा गया ससुराल
रानियां। गांव मंगालिया में दूल्हा मुकेश मेहता मतदान करने के बाद ही बारात लेकर रवाना हुआ। मुकेश मेहता की बारात सिरसा क्षेत्र के गांव अलीकां में जानी थी। दूल्हे के साथ-साथ बाराती भी थे। मेहता परिवार ने सभी रस्मों के साथ पहले घर से बारात की रवानगी की। रास्ते में रुककर मतदान केंद्र पर दूल्हे सहित सभी बारातियों ने मतदान किया। लंबी कतार होने के कारण दोपहर साढ़े 12 वहीं बज गए। मतदान के बाद बारात अलीकां रवाना हुई।


युवाओं-बुजुर्गों में भारी उत्साह
रानियां। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण मतदान के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। पहली बार मतदाता बनी युवतियां लगभग हर गांव में मतदान के लिए कतारों में लगी देखी गई। मतदान के लिए युवाओं के चेहरे पर अलग सी चमक देखने को मिली। वहीं, बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। कंपकंपा देने वाली सर्दी में भी बुजुर्ग मतदाता प्रात: ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed