फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pakistani balloon resembling ship was found in paddy field in Sirsa

Sirsa: धान के खेत में मिला जहाजनुमा पाकिस्तानी गुब्बारा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; पुलिस ने कब्जे में लिया

Tue, 15 Oct 2024 08:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 15 Oct 2024 08:16 AM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार मसीतां रोड पर जमींदार बूटा सिंह के खेत में धान के बीच गुब्बारा पड़ा हुआ दिखाई दिया। जब किसान ने पास जाकर देखा तो सफेद रंग के गुब्बारे पर पाकिस्तान का झंडा बना हुआ था।

विज्ञापन
Pakistani balloon resembling ship was found in paddy field in Sirsa
जहाजनुमा पाकिस्तानी गुब्बारा - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा के गांव मौजगढ़ में सोमवार सुबह मसीतां रोड पर धान के खेत में जहाजनुमा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। गुब्बारा मिलने पर किसानों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। वैसे सिरसा में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसे गुब्बारे मिलते रहे हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार मसीतां रोड पर जमींदार बूटा सिंह के खेत में धान के बीच गुब्बारा पड़ा हुआ दिखाई दिया। जब किसान ने पास जाकर देखा तो सफेद रंग के गुब्बारे पर पाकिस्तान का झंडा बना हुआ था। उस पर पीआईए लिखा हुआ था। किसान ने आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


पूर्व में भी सिरसा आए हैं पाकिस्तानी गुब्बारे
5 अप्रैल 2020 को सिरसा के गांव बेहरवाला में पाकिस्तान से उड़कर एक गुब्बारा आ गया था। इसके साथ एक पर्ची भी लगी हुई थी। पर्ची पर उर्दू में सब्जी मंडी का हिसाब लिखा हुआ था। 16 अगस्त 2018 को गांव केहरवाला में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला था जिस पर आई लव यू पाकिस्तान लिखा हुआ था। इससे पूर्व 28 जनवरी 2017 को जिले के गांव छतरिया के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला था। गुब्बारे के साथ पांच हजार रुपये का पाकिस्तानी नोट भी बंधा हुआ था। गुब्बारे पर हाथी का चित्र बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed