फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pakistani balloon found in Matuwala's field, security agencies engaged in investigation

Sirsa News: मतुवाला के खेत में मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Pakistani balloon found in Matuwala's field, security agencies engaged in investigation
मतुवाला गांव के खेत में पड़ा जहाजनुमा पाकिस्तानी गुब्बारा।  - फोटो : 1
रानियां। गांव मतुवाला के एक खेत में वीरवार सुबह संदिग्ध जहाजनुमा पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर रानियां पुलिस व एएसपी फैजल खान ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया। सुरक्षा दृष्टिकोण से घटना की सूचना जांच एजेंसियों को दी गई है।
विज्ञापन

गांव मतुवाला के पूर्व सरपंच मदन लाल पचार के खेत में मतुवाला-सादेवाला रोड स्थित स्थान पर यह संदिग्ध गुब्बारा मिला। वीरवार सुबह करीब 9 बजे यह गुब्बारा देखा गया, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का नाम लिखा था। गुब्बारे के साथ लगभग 10 फीट लंबा धागा भी जुड़ा था। खेत मालिक मदन लाल पचार जब सुबह खेत में गए तो गेहूं की फसल के बीच में करीब डेढ़ फीट लंबा यह जहाजनुमा गुब्बारा पाया। तुरंत उन्होंने इसकी सूचना जीवन नगर पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जीवन नगर चौकी इंचार्ज चरणजीत सिंह, रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंदर सिंह और एएसपी फैजल खान मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लेकर सुरक्षा जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दी। एएसपी फैजल खान ने बताया कि इस संदिग्ध गुब्बारे पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का नाम लिखा हुआ था और इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के गुब्बारे पाकिस्तान सीमा से तेज हवा के दबाव के कारण यहां पहुंच सकते हैं और इसकी गहनता से जांच की जाएगी। क्षेत्रवासियों से उन्होंने अपील की कि वे घबराएं नहीं और इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबवाली जोन में पाकिस्तानी गुब्बारे मिल चुके
यह पहली बार नहीं जब जिले के इस क्षेत्र में पाकिस्तानी गुब्बारे मिले हैं। इससे पहले डबवाली जोन में भी चार से पांच बार पाकिस्तानी गुब्बारे खेतों में पाए गए हैं। सभी घटनाओं की जांच एजेंसियों द्वारा की गई थी, लेकिन आज तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये गुब्बारे कौन छोड़ता है। अनुमान है कि ये गुब्बारे पाकिस्तान सीमा से उड़कर भारत में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed