{"_id":"65525c7528efedd9a10f3576","slug":"paddy-will-be-auctioned-in-the-market-today-after-four-days-sirsa-news-c-128-1-svns1027-9891-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चार दिन बाद आज होगी मंडी में धान की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चार दिन बाद आज होगी मंडी में धान की बोली
Mon, 13 Nov 2023 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। दिवाली पर्व पर आढ़ती एसोसिएशन ने धान की खरीद बंद करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के चलते अब मंगलवार को मंडी में धान, नरमे आदि फसलों की खरीद शुरू होगी। वहीं मंडी बंद करने से पहले मंडी में चारों तरफ धान के ढ़ेर लगे हुए थे और आसपास की सड़कों पर भी धान ही धान नजर आ रहा था। लेकिन मंडी बंद होने के चार दिनों में एजेंसी ने बड़े स्तर पर धान का उठान किया है।
मंडी में सोमवार को 10 फीसदी ही धान की बोरियां नजर आ रही थी। जिनका उठान कार्य एजेंसी की ओर से किया जा रहा था। ऐसे में अब मंगलवार को बड़े स्तर पर आने वाले धान के लिए मंडी में जगह बन गई है और किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बता दें कि शनिवार को ड़ेढ लाख के करीब बैग मंडी में उठान के लिए पड़े थे। इन बैग का रविवार को कुछ समय के लिए और सोमवार को पूरे दिन उठान का कार्य जारी रहा। ट्रकों के माध्यम से एजेंसी उठान करती नजर आई। जिसके कारण पूरी तरह से अटी धान की मंडी में अब जगह खाली हो गई है। ऐसे में अब कपास मंडी में नरमे की खरीद हो सकती है। इससे पहले नरमे की खरीद का कार्य मंडी से बाहर हो रहा था।
विज्ञापन
चार दिन बाद बड़े स्तर पर आएगा मंडी में धान
व्यापारियों की माने तो धान खरीद का काम चार दिन से बंद है। जबकि किसानों ने इन चार दिनों में बड़े स्तर पर धान की कटाई करवाई है। किसान धान का स्टॉक नहीं कर सकता है। इसलिए धान बड़े स्तर पर मंगलवार को मंडी खुलने के साथ ही आना शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर व्यवस्था बनाई जा चुकी है।