फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Paddy reached the markets on a large scale, 1,69,817 metric tons purchased so far

Sirsa News: मंडियों में बड़े स्तर पर पहुंचा धान, अब तक हुई 1,69,817 मीट्रिक टन की खरीद

Tue, 05 Nov 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 05 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Paddy reached the markets on a large scale, 1,69,817 metric tons purchased so far
सिरसा। मंडी में बेसहारा पशु धान खाते हुए । संवाद।सिरसा। मंडी में बेसहारा पशु धान खाते हुए । संव - फोटो : सिरसा। मंडी में बेसहारा पशु धान खाते हुए । संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। दिवाली के बाद सोमवार को बड़े स्तर पर धान लेकर किसान मंडियों में पहुंचे। इस कारण मंड़ियों की सड़कें भी पूरी तरह से धान से अटी नजर आईं। मंडी की अधिकतर सड़कें धान और ट्रैक्टर-ट्राॅली की संख्या के कारण बंद हो गईं। जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक 1,69,817 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
वहीं, 82 प्रतिशत उठान होने के कारण मंडी के शेड और आढ़तियों की दुकान के आगे जगह बन गई। इसलिए किसानों को शेड और मंडी में आढ़तियों की दुकान के पास जगह मिली। अधिकारियों की मानें तो आने वाले 10 दिनों में धान तेजी से मंडियों में आएगा। इसलिए खरीद एजेंसियाें ने भी तेजी से उठान की व्यवस्था बनाई है। सोमवार को भी कई जगह पर उठान कार्य जारी था।
विज्ञापन

वहीं उपायुक्त उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 76,125 एमटी, हैफेड की ओर से 72,437 एमटी और हरियाणा वेयर हाउसिंग काॅरपोरेशन की ओर से 21,255 एमटी धान की खरीदी की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खरीद प्रक्रिया एवं उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बडागुढ़ा मंडी में 5996 एमटी, डबवाली मंडी में 26193 एमटी, कालांवाली मंडी में 54901 एमटी, फग्गु मंडी में 6635 एमटी, रानियां मंडी में 5945 एमटी, रोड़ी में 7307 एमटी, सिरसा मंडी में 7099 एमटी, सुरतिया मंडी में 5160 एमटी, ओढां में 5402 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान को सुखाकर मंडी में लेकर आए, ताकि जल्द खरीद की जा सके।

मंडी में घूम रहे बेसहारा पशु
मंडी में बेसहारा पशु किसानों के लिए समस्या बने हुए हैं। किसानों को मंडी में पशुओं को स्वयं हटाना पड़ता है। व्यवस्था के बावजूद बेसहारा पशुओं को मंडियों में रोक पाना संभव नहीं है। क्योंकि सभी गेट पूरी तरह से खुले रहते हैं, ताकि किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed