{"_id":"635d63db1953e2203713df4f","slug":"paddy-is-getting-one-and-a-half-lakh-quintals-daily-blocks-through-grain-market-sirsa-news-hsr645795162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना डेढ़ लाख क्विंटल हो रही धान की आवक, अनाज मंडी के रास्ते ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना डेढ़ लाख क्विंटल हो रही धान की आवक, अनाज मंडी के रास्ते ब्लॉक
विज्ञापन
अनाज मंडी के मुख्य रोड पर किसानों की ओर से लगाए गए धान के ढेर । संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। अनाज मंडी में अब धान की आवक तेजी से बढ़ना शुरू हो चुकी है। मंडी में एक दिन में करीब डेढ़ लाख क्विंटल धान की आवक हो रही है। इसके चलते मंडी के रास्ते ब्लॉक होने लग गए हैं। जिससे मंडी में जाम की स्थिति बनी है और आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं, मंडी से ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकलवाने के लिए मार्केट कमेटी ने चार सुपरवाइजरों को ड्यूटी पर लगाया है और व्यापारियों व आढ़तियों को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश भी दिए हैं।
जिले की मंडियों में अब हर रोज डेढ़ लाख क्विंटल तक धान की आवक हो रही है। ऐसे में उठान में देरी होने के कारण लगातार मंडी की स्थिति भी बिगड़ती जा रही है। ऐसे में मार्केट कमेटी ने सभी आढ़तियों को निर्देश दिए हैं कि जिस भी दुकान पर किसान धान लेकर पहुंचता हैं उसकी ढेरी लगाने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकलवाया जाए, ताकि मंडी में जाम की स्थिति न बन सके और आवाजाही सामान्य रह सके। मार्केट कमेटी ने निजी व्यापारियों को भी जल्द ही उठान करवाने के निर्देश भी दिए है।
रोड पर ही लगाया जा रहा है धान को पंखा
मंडी में अब पीआर, 1401, 1509 व डीबी धान की आवक अब जोरों पर चल रही है। इसके कारण मंडी में स्थिति बिगड़ती जा रही है। किसान रोड पर ही धान की ढेरी लगाकर पंखा लगवाते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अब तक हुई धान की आवक
फसल आवक
पीआर 915450
1509 247681
बासमती 154769
नरमा 171375
मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। मुख्य रोड को खाली करवाने के लिए और जाम की स्थिति को सुधारने के लिए चार सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। आढ़तियों को आदेश दिए गए हैं कि वह धान की खाली ट्रॉलियों को मंडी से बाहर निकलवाएं। -विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा।