फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Paddy arriving in the markets, being purchased privately due to moisture

Sirsa News: मंडियों में आ रहा धान, नमी के कारण निजी तौर पर हो रही खरीद

Fri, 04 Oct 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 04 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Paddy arriving in the markets, being purchased privately due to moisture
अनाज मंडी में आए धान की छंटाई करते मजदूर।
सिरसा। जिले की मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है। मंडियों में आ रहे धान में ज्यादा नमी है। इस कारण सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। हालांकि परमल धान की आवक अभी शुरू नहीं हुई है। धान की कटाई पर चुनावों का असर भी दिख रहा है।
विज्ञापन

किसान से लेकर मजदूर तक चुनावों में व्यस्त हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आठ अक्तूबर को चुनाव परिणाम के बाद मंडियों में फसल की आवक और बिक्री में तेजी आएगी। क्योंकि ज्यादातर कर्मचारियों की ड्यूटी भी चुनाव प्रक्रिया में लगी है। कालांवाली, डबवाली, रानियां, डिंग मंडी में धान की उपज आने लगी है। कालांवाली में फिलहाल 8,434 क्विंटल पीआर धान पहुंचा है। डिंग मंडी क्षेत्र में 60 क्विंटल, डबवाली में 647 क्विंटल और रानियां में 742 क्विंटल धान की आवक हुई। शुक्रवार को मंडियों में पीआर किस्म का 9,883 क्विंटल धान पहुंचा।
विज्ञापन

सिरसा मंडी में कुल आवक 15,000 क्विंटल से ज्यादा धान पहुंच चुका है। नमी के कारण किसानों के धान की पूरी खरीद नहीं हो पाई है। धान की जांच में नमी की मात्रा 17 फीसदी से अधिक पाई जा रही है। सिरसा और रानियां में 1,509 किस्म का धान बड़ी मात्रा में पहुंच रहा है। शुक्रवार को आवक 14,093 क्विंटल पहुंचा। सीजन में 1,509 किस्म का धान 18,000 क्विंटल आ चुका है। इस सीजन में सामान्य धान के लिए 2,300 रुपये और ग्रेड-ए धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,320 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। बाजरा के लिए 2,625 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed