फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Outrageous! Thieves raid in court premises

हद है! कोर्ट परिसर में चोरों का धावा

Wed, 21 May 2014 12:03 AM IST
sirsa
sirsa Updated Wed, 21 May 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
Outrageous! Thieves raid in court premises

सोमवार रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खुल गई। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले लघु सचिवालय में से सोमवार रात चोर आठ सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए। उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी परवेश सिंगला की अदालत के क्रिमिनल रिकॉर्ड रूम में पड़े सीपीयू को भी चोर ले गए।

विज्ञापन


 रिकॉर्ड रूम से चोर और क्या ले गए, यह अभी रहस्य बना हुआ है। सचिवालय में बने अदालत परिसर का चौकीदार परिसर के भीतर ही सोया रह गया और चोरों ने आसानी से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने चौकीदार के बयान पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब छह बजे अदालत परिसर का चौकीदार बलविंद्र सिंह नींद से जागा। अदालत परिसर से बाहर निकला। उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत के क्रिमिनल रिकॉर्ड रूम को खुला देखकर भौचक्का रह गया। साथ वाले रिकॉर्ड रूम का दरवाजा खुला होने पर उसे माजरा समझ में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीसीटीवी कैमरे भी गायब पाकर उसने इसकी सूचना डबवाली अदालत के अन्य मुलाजिमों को दी। सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भारतेंद्र कुमार ढिल्लों, एसआई कैलाश चंद्र दलबल सहित मौके पर पहुंचे। उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी परवेश सिंगला, न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) कपिल राठी और देविंद्र सिंह की अदालत के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे गायब मिले।

 इसके अलावा अदालत परिसर के प्रवेश द्वारों पर लगे सीसीटीवी कैमरे गायब थे। एक सीपीयू भी गायब मिला। यहीं नहीं चोरों ने अदालत के रिकॉर्ड रूम में भी दस्तक दी। चोर रिकॉर्ड रूम में काफी आगे तक प्रवेश कर गए। रिकॉर्ड रूम में चोरों ने क्या चुराया, अभी तक यह रहस्य बना हुआ है।

एसी फिटिंग वाले से मिलती है शक्ल
पुलिस ने उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी परवेश सिंगला की उपस्थिति में सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि चोरों ने रात करीब साढ़े 11 बजे के बाद वारदात को अंजाम दिया। करीब आधे घंटे में चोरों ने बड़ी चतुराई से सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामान चोरी किया।

 फुटेज देख रहे चौकीदार बलविंद्र ने एक चोर का चेहरा देखकर कहा कि इसकी शक्ल एसी फिटिंग करने वाले एक युवक से मिलती है। चौकीदार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तीन युवक उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के रूम में एसी फिट करने के लिए आए थे। पुलिस ने एसी फिटिंग करने वाले तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सीआईए डबवाली को जांच का जिम्मा
शहर थाना पुलिस ने चौकीदार बलविंद्र सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। कोर्ट परिसर में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझाने का जिम्मा सीआईए डबवाली को सौंपा गया है।

सवा 11 बजे सो गया था चौकीदार
चौकीदार बलविंद्र सिंह ने बताया कि रात करीब सवा 11 बजे उसने कोर्ट परिसर का अच्छे से निरीक्षण किया था। निरीक्षण करने के बाद वह भीतर जाकर सो गया। सुबह जब उठा तो चोरी की जानकारी मिली।

परिसर से ले गए थे गाड़ी
6 मई 2014 को दिनदहाड़े अदालत परिसर में खड़ी एक गाड़ी चोरी हो गई थी। गाड़ी पंजाब के एक डेरा संचालक चमन प्रकाश की थी, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।

पूरे परिसर की सुरक्षा का जिम्मा चौकीदार पर
डबवाली लघु सचिवालय परिसर की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है। पूरे परिसर की सुरक्षा का जिम्मा एक चौकीदार पर ही है। ऐसे में सहज ही लगाया जा सकता है एक निहत्था चौकीदार चोरों या लुटेरों का सामना किस तरीके से करेगा, जबकि कोर्ट रिकार्ड रूम में अहम दस्तावेज होते हैं।


कोट
पीसीआर को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि हर एक घंटे में इस एरिया में गश्त की जाए। दिन और रात दोनों ही समय गश्त बढ़ाई जाएगी। सीआईए जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देगी।
- सत्यपाल यादव, डीएसपी, डबवाली


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed