फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Opinion of workers will be important in ticket distribution: Ajay

टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की राय अहम होगी : अजय

Mon, 22 Jul 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Jul 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Opinion of workers will be important in ticket distribution: Ajay
डबवाली में जेजेपी के कार्यालय का शुभारंभ करते डॉ. अजय चौटाला।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि टिकट वितरण में कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं की जाएगी। उनकी राय से ही टिकट तय किया जाएगा। रविवार को शहरी व ग्रामीण चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह बात कही।
जजपा के युवा जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह मटदादू ने बताया की चौटाला रोड पर खोले गए कार्यालय का उद्घाटन डॉ. अजय सिंह चौटाला ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही सरकार का गठन होता है। जजपा कार्यकर्ताओं से पूछकर ही टिकट देगी। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि वह तो 70 सीटों को जीतने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री बनने की बात करते है, पर उनको खुद के टिकट का भी भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री तो दूर की बात है। उन्होंने कहा कि यहां समय किसी का नहीं। इसलिए बड़े बोल बोलने के बजाय समय के साथ चलो। पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें डबवाली विधानसभा से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने विधायक पर कसा तंज: दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अच्छे बुरे वक्त में हलके के लोगों ने हमेशा उनके परिवार का साथ दिया है। दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए सबसे ज्यादा कार्य किए हैं। दिग्विजय ने हलका विधायक पर तंज कसते हुए उन्हें ससुराल का विधायक बताया और कहा की इतने टाइम बाद उन्हें फीते काटने की याद आई। उन्होंने आदित्य चौटाला को भी मौका परस्त बताते हुए कहा कि वो सरकार से नाराज होकर बयानबाजी करते हैं और कोई ओहदा मिलने पर मान भी जाते है। जनता को ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed