{"_id":"67b4d231a1776c046c0bb40e","slug":"opinion-is-being-sought-from-all-the-teachers-of-the-district-regarding-training-after-that-the-schedule-will-be-made-sirsa-news-c-128-1-sir1002-133448-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले के सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण को लेकर मांगी जा रही राय, उसके बाद बनाया जाएगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले के सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण को लेकर मांगी जा रही राय, उसके बाद बनाया जाएगा शेड्यूल
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों से आगामी साल में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण के लिए राय मांगी गई है। जिसके आधार पर वर्ष 2026 में सालभर में होने वाली ट्रेनिंग का खाका तैयार किया जाएगा। इसमें जिलेभर से करीब पांच हजार शिक्षक, एबीआरसी, बीआरसी व प्राचार्य हिस्सा ले रहे हैं।
डिंग डाइट की ओर से टीएनए यानी ट्रेनिंग नीड असेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान सभी वर्गों के अध्यापकों से पूछकर एससीईआरटी उनके लिए ट्रेनिंग आयोजित करेगा। इस दौरान डिंग डाइट ने जिले के सभी शिक्षकों को एक गूगल फॉर्म दिया है। जिसमें शिक्षकों को ट्रेनिंग संबंधी जानकारी भरनी है। इस फॉर्म में शिक्षकों को बताना है कि किस प्रकार की ट्रेनिंग की उन्हें आवश्यकता है। ताकि शिक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार हो सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो भागों में भरवाएं जा रहे हैं फाॅर्म
एससीईआरटी शिक्षकों, एबीआरसी, बीआरपी, बीआरसी, प्राचार्यों को गूगल फॉर्म दिया गया है। डिंग डाइट की ओर से दो फाॅर्म दिए गए है। एक फॉर्म शिक्षक, टीजीटी, पीजीटी, बीआरसी, बीआरपी व अन्य को दिया गया है। वहीं एक फाॅर्म हेड और प्राचार्य को दिया गया है। इस फार्म के जरिए सभी शिक्षकों को बताना होगा कि उन्हें आगामी वर्ष में किस प्रकार की ट्रेनिंग की जरूरत है। राय को देखते हुए ही ट्रेनिंग के विषय व शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
21 फरवरी को एससीईआरटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
सभी श्रेणी के शिक्षकों का टीएनए किया जाना है। वहीं वास्तविक प्रशिक्षण आवश्यकताओं का विश्लेषण करने के लिए डाइट के सदस्य स्कूलों का दौरा भी कर सकते हैं। इन सदस्यों के पास एक गूगल फॉर्म होगा। जिन्हें वो उसी समय भी शिक्षकों से भरवा सकते हैं। ये फाॅर्म डिंग डाइट की ओर से जिले के सभी शिक्षकों को ई-मेल व व्हाट्सएप के जरिए भेज दिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट 21 फरवरी को एससीईआरटी को भेजनी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डिंग डाइट की ओर से सभी वर्गों के अध्यापकों से 2026 में होने वाले प्रशिक्षण के लिए राय मांगी जा रही है। ताकि ये जाना जा सके कि शिक्षकों को किस प्रकार की ट्रेनिंग की जरूरत है। वहीं इस योजना से शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार भी हो सकेगा। ये हर साल किया जाता है। सभी शिक्षकों को गूगल फाॅर्म भेज दिया गया है। 21 फरवरी को इसकी रिपोर्ट बनाकर एससीईआरटी को भेजी जाएगी।-- - चंद्रप्रकाश, नोडल अधिकारी ।
विज्ञापन
डिंग डाइट की ओर से टीएनए यानी ट्रेनिंग नीड असेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान सभी वर्गों के अध्यापकों से पूछकर एससीईआरटी उनके लिए ट्रेनिंग आयोजित करेगा। इस दौरान डिंग डाइट ने जिले के सभी शिक्षकों को एक गूगल फॉर्म दिया है। जिसमें शिक्षकों को ट्रेनिंग संबंधी जानकारी भरनी है। इस फॉर्म में शिक्षकों को बताना है कि किस प्रकार की ट्रेनिंग की उन्हें आवश्यकता है। ताकि शिक्षकों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार हो सके।
विज्ञापन
दो भागों में भरवाएं जा रहे हैं फाॅर्म
एससीईआरटी शिक्षकों, एबीआरसी, बीआरपी, बीआरसी, प्राचार्यों को गूगल फॉर्म दिया गया है। डिंग डाइट की ओर से दो फाॅर्म दिए गए है। एक फॉर्म शिक्षक, टीजीटी, पीजीटी, बीआरसी, बीआरपी व अन्य को दिया गया है। वहीं एक फाॅर्म हेड और प्राचार्य को दिया गया है। इस फार्म के जरिए सभी शिक्षकों को बताना होगा कि उन्हें आगामी वर्ष में किस प्रकार की ट्रेनिंग की जरूरत है। राय को देखते हुए ही ट्रेनिंग के विषय व शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
21 फरवरी को एससीईआरटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
सभी श्रेणी के शिक्षकों का टीएनए किया जाना है। वहीं वास्तविक प्रशिक्षण आवश्यकताओं का विश्लेषण करने के लिए डाइट के सदस्य स्कूलों का दौरा भी कर सकते हैं। इन सदस्यों के पास एक गूगल फॉर्म होगा। जिन्हें वो उसी समय भी शिक्षकों से भरवा सकते हैं। ये फाॅर्म डिंग डाइट की ओर से जिले के सभी शिक्षकों को ई-मेल व व्हाट्सएप के जरिए भेज दिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट 21 फरवरी को एससीईआरटी को भेजनी है।
डिंग डाइट की ओर से सभी वर्गों के अध्यापकों से 2026 में होने वाले प्रशिक्षण के लिए राय मांगी जा रही है। ताकि ये जाना जा सके कि शिक्षकों को किस प्रकार की ट्रेनिंग की जरूरत है। वहीं इस योजना से शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार भी हो सकेगा। ये हर साल किया जाता है। सभी शिक्षकों को गूगल फाॅर्म भेज दिया गया है। 21 फरवरी को इसकी रिपोर्ट बनाकर एससीईआरटी को भेजी जाएगी।