{"_id":"66ddee957b3fbf0f060ae70f","slug":"operation-attack-35-people-involved-in-criminal-activities-arrested-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-125365-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन आक्रमण : आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 35 लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन आक्रमण : आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 35 लोगों को किया गिरफ्तार
Mon, 09 Sep 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन आक्रमण के तहत छानबीन करती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पुलिस ने रविवार को एसपी विक्रांत भूषण के नेतृत्व में ऑपरेशन आक्रमण चलाया। पुलिस की विभिन्न टीमों ने मादक पदार्थ तस्करों, शराब तस्करों, अवैध असलहा धारकों सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने 18 मामले दर्ज कर गैर कानूनी धंधों व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों ने कब्जे से शराब, हेरोइन, जुआ सट्टा राशि तथा अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि रविवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऑप्रेशन आक्रमण चलाया गया। अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 12 अभियोग दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 650 लीटर लाहन तथा 143 बोतल देसी शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जुआ अधिनियम के तहत चार लोगों को गिरफ्तार कर 7275 रुपये की सट्टा राशि बरामद की। शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए गए हैं ।
यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 82 वाहन चालकों के काटे चालान
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के दौरान पुलिस ने जिले के अंदर तथा सीमावर्ती राज्य पंजाब व राजस्थान की ओर से प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्ति की चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी गई। यातायात नियमों की अवहेलना करने की आरोप में 82 वाहनों के चालान भी काटे गए हैं। अभियान के दौरान शहर, कस्बाें के चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध मार्गों पर विशेष रूप से नाकाबंदी, चेकिंग व पैदल गश्त कर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।