{"_id":"66b69e4657337131a00617c5","slug":"open-counseling-starts-admissions-in-cdlu-will-be-done-on-first-come-first-serve-basis-sirsa-news-c-128-1-svns1027-124000-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ओपन काउंसिलिंग शुरू, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीडीएलयू में होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ओपन काउंसिलिंग शुरू, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सीडीएलयू में होंगे दाखिले
Sat, 10 Aug 2024 04:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया जारी है। पहले जहां मेरिट के आधार पर सीडीएलयू में एडमिशन किए जा रहे थे। अब ओपन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। इसको लेकर ऑनलाइन आवेदन विद्यार्थियों को करना होगा और विभाग की ओर से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला किया जाएगा। विवि प्रशासन के अनुसार 20 से ज्यादा कोर्सों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 200 के आस पास सीटों पर दाखिले किए जाएंगे।
इन कोर्स में होंगे दाखिले
एमएससी के कोर्स
बायोटेक्नोलॉजी जैव प्रोद्योगिकी, रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, खाद्य विज्ञान व तकनीकी, अंक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान, सूक्ष्मजीव विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान।
एमए के कोर्स
हिंदी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, पंजाबी, संस्कृत, शिक्षा, राजनीतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाज शास्त्र।
अन्य कोर्स
एमबीए, एमकॉम, एमपीए म्यूजिक वोकल, एमपीए म्यूजिक वाद्य, एमसीए, एमटेक आदि विषयों में दाखिले हो रहे हैं।
-- -- -
जारी किया नोटिस
विवि प्रशासन की ओर से ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने के बाद साइट पर प्रत्येक नोटिस जारी किया जाता है। इसका छात्रों को लाभ मिलता है और वह साइट से पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। कुछ संशय रहने की सूरत में विवि में आकर वह अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
--
विभिन्न कोर्सों में ओपन काउंसिलिंग जारी है। ऐसे में पहले आओ पहले पाओ के आधार दाखिला किया जा रहा है। जिसको लेकर विद्यार्थियों में रुझान देखने को मिल रहा है।
प्रो. आरके बंसल, कुलसचिव, सीडीएलयू