फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   OP Chautala legacy is now inhands of Abhay Singh all hopes of family uniting are over

OP Chautala: ओपी चौटाला की विरासत अब अभय सिंह के जिम्मे...परिवार के एकजुट होने के सारे आसार खत्म; अलग-थलग दिखे

Wed, 01 Jan 2025 02:10 PM IST
शाहरुख खान सुनील बैनीवाल, अमर उजाला, सिरसा
सुनील बैनीवाल, अमर उजाला, सिरसा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Jan 2025 02:10 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला की विरासत तीसरी पीढ़ी के नेता अभय सिंह चौटाला संभालेंगे। शोकसभा में चौटाला परिवार के एकजुट होने के सारे आसार खत्म हो गए।

विज्ञापन
OP Chautala legacy is now inhands of Abhay Singh all hopes of family uniting are over
OP Chautala - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की शोकसभा में परिवार के एकजुट होने के सारे आसार खत्म हो गए। अभय सिंह चौटाला और अजय चौटाला अलग-अलग ही नजर आए। हर किसी की निगाहें दोनों भाइयों के भावों पर टिकी हुई थी। 
विज्ञापन


आखिरकार दोनों परिवारों के एक होने की उम्मीद रखने वाले कार्यकर्ताओं को मायूसी हाथ लगी। अब पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला के उत्तराधिकारी अभय सिंह चौटाला ही होंगे और उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की सारी रस्म क्रिया से लेकर शोकसभा के आयोजन की जिम्मेदारी अभय सिंह चौटाला और उनके बेटों ने संभाली हुई थी। मंच से एकमात्र किसान नेता राकेश टिकैत ने ही दोनों भाइयों के एकजुट होने की बात कही। सभी ने एक स्वर से अभय सिंह चौटाला से ही पार्टी को आगे बढ़ाने की बात पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे से कन्नी काटते आए नजर
शोकसभा में अजय सिंह और अभय सिंह के बेटे आपस में एक-दूसरे से दूरी बनाते हुए नजर आए। एक बारगी अभय सिंह चौटाला के पास अर्जुन चौटाला जाने लगे तो रास्ते में दुष्यंत चौटाला कुर्सी पर बैठे हुए थे। ऐसे में अर्जुन चौटाला दुष्यंत चौटाला को नजरअंदाज करते हुए दूसरी दिशा से अभय सिंह चौटाला के पास पहुंच गए।

देवीलाल की विरासत को आगे बढ़ाना किसी चुनौती से कम नहीं
इनेलो की मौजूदा राजनीतिक स्थिति में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की विरासत को आगे बढ़ाना एक चुनौती से कम नहीं होगा। मौजूदा समय में अभय चौटाला स्वयं विधायक नहीं हैं। 

 

उनके बेटे अर्जुन चौटाला ही रानियां से विधायक हैं और डबवाली से उनके चचेरे भाई आदित्य देवीलाल चौटाला इनेलो से विधायक हैं। ऐसे में पार्टी को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी इन दोनों कंधों पर मौजूदा समय में रहेगी। चाचा-भतीजे की इस जोड़ी से इनेलो को बेहद उम्मीद है।
 

राजनीतिक दिग्गजों ने पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि
गांव चौटाला के साहिब राम स्टेडियम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की रस्म पगड़ी और श्रद्धांजलि सभा में सभी दलों के राजनीतिक दिग्गज जुटे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नम आंखों से ओपी चौटाला की यादों को ताजा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्वधर्म सभा में ओपी चौटाला की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

 

मंगलवार को इस स्टेडियम में आयोजित शोकसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला का जाना समूचे हरियाणा के लिए दुखदायी है। उनका निधन एक तरीके से राजनीतिक क्षेत्र में एक युग का अंत है। मुझे उनके साथ राजनीतिक तौर पर कई बार काम करने का अवसर मिला। ओपी चौटाला बहुत जिंदा दिल इंसान थे। लोगों की आवाज को उठाना उनके रगों में बसा हुआ था। सबके लिए ओम प्रकाश चौटाला हमेशा उनकी आवाज बनकर रहे।

 

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पूर्व सीएम ओपी चौटाला का जीवन संघर्षों का जीवन रहा। हरियाणा के पानी के लिए चौटाला ने काफी संघर्ष किया। हरियाणा की जनता की यादों में पूर्व सीएम ओपी चौटाला हमेशा रहेंगे। एनसीआर के प्रांतों में हरियाणा को अग्रणी बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। राज्यपाल ने कहा कि भले ही ओमप्रकाश चौटाला हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी सेवा, परिश्रम, काम व लगन को हमेशा याद रखा जाएगा। राज्यपाल ने पूरे प्रदेश की ओर से पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला का पूरा जीवन खुली किताब रहा है। हरियाणा के लिए संघर्ष किया। विकास को नई दिशा देने का काम किया। ऐसी दिवंगत आत्मा, जिनसे हमें भी सीखने को मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी समाज के हित की बात आई है, चौटाला ने अपना योगदान दिया है, वे हमें रास्ता देकर गए हैं, हम सब उस पर मिलकर चलेंगे। इसके अलावा पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed