फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   onwer killing, daughter and lover killed

ऑनर किलिंग : बेटी और प्रेमी की हत्या, शव नहर में फेंके

Wed, 17 Feb 2016 01:33 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Wed, 17 Feb 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन

 बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर शव राजस्थान कैनाल में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारों ने पुलिस के सामने सरेंडर करके जुर्म कबूला है। पुलिस मृतकों के शवों को राजस्थान कैनाल में तलाश कर रही है। गांव पन्नीवाला मोटा निवासी श्याम सिंह के 22 वर्षीय बेटे सुखबीर के गांव डबवाली निवासी एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को वह घर में बहाना बनाकर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए डबवाली आया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजन बेटे की तलाश करते हुए डबवाली तक पहुंच गए। संदेह होने पर सोमवार को ओढ़ां थाना में शिकायत दर्ज करवाई। 

विज्ञापन


परिजनों ने कहा, हमने मारा दोनों को

पुलिस ने सुखबीर की मोबाइल लोकेशन जांची, तो लोकेशन गांव डबवाली आई। परिजनों का संदेह पुख्ता हो गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस कर युवक की तलाश शुरू कर दी। उधर परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। मंगलवार को गांव डबवाली के कुछ लोग पुलिस के समक्ष पेश हो गए कि उन्होंने सुखबीर का कत्ल कर दिया है। उसे राजस्थान कैनाल में फेंक दिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि सुखबीर युवती से मिलने के लिए घर आया था। युवती ने अपने प्रेमी से मिलने के लिए अपने परिजनों को नशा दे रखा था, लेकिन युवती के भाई ने दोनों को मिलता देख लिया। परिवार के सदस्यों को उठाया। दोनों को मौत के घाट उतार दिया। शवों को गांव अबूबशहर स्थित राजस्थान कैनाल में फेंक दिया। इस खुलासे के बाद पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शवों की तलाश आरंभ कर दी है। राजस्थान पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस ने खुलासा करने वाले युवती के पिता तथा भाई को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


शवों के मिलने के बाद दर्ज होगा हत्या का मामला 

पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मुखबिर के जरिए उन्हें मालूम हुआ था कि सुखबीर गांव डबवाली तक गया है। वहां एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। मुखबिर के जरिए ही उन्हें पता चला कि कुछ लोगों ने प्रेमिका के साथ उसकी भी हत्या कर दी है। शव राजस्थान कैनाल में फेंके हैं। शव मिलने के बाद ही हत्या का केस दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में से युवक तथा युवती की तलाश की जा रही है। शव मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

-सत्यपाल, डीएसपी, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed