फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Only three days left to avail property tax exemption

Sirsa News: प्रॉपर्टी टैक्स की छूट का लाभ उठाने के महज तीन दिन शेष

Fri, 29 Mar 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 29 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Only three days left to avail property tax exemption
सिरसा। प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज की छूट का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों के पास तीन दिन का समय शेष बचा है। फाइनेंशियल इयर के महज तीन दिन शेष बचे हैं। उसके बाद नए वित्त वर्ष के अनुसार प्रॉपर्टी टैक्स शुरू हो जाएगा और छूट खत्म हो जाएगी। यही वजह है कि प्रॉपर्टी टैक्स को भरने के लिए बड़े स्तर पर लोग नगर परिषद में आकर टैक्स भर रहे हैं। वहीं लोगों की प्रॉपर्टी की त्रुटियां दुरुस्त करवाने को लेकर लगी फाइलों का निपटान करने में अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि प्रॉपर्टी टैक्स की छूट का लाभ सभी शहरवासी उठा सके। इसलिए शनिवार व रविवार को भी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में कर्मचारी डयूटी पर रहेंगे, ताकि लोग अपना टैक्स भर सके। अधिकारियों की माने तो वर्ष 2023-24 का प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य 5 करोड़ 23 लाख रुपये रखा गया था। जो इस वित्त वर्ष में पूर्ण हो गया है। वहीं बड़े बकायेदार भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा रहे हैं। ऐसे में 6 करोड़ के आंकड़ा पार हो जाएगा। बता दें कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने को लेकर 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स पर ब्याज की शत प्रतिशत छूट दी गई है। इसके अलावा बकाया एरियर पर 15 प्रतिशत की छूट सरकार ने दी है।
विज्ञापन

यह है अनुमानित आंकड़ा
कुल प्रॉॅपर्टी : 96432

जमा हुई राशि : 5 करोड़ के आसपास
बजट में लक्ष्य : 5 करोड़ 23 लाख रुपये
यह है व्यवस्था

नगर परिषद ने लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स विभाग में जमा करवाने के लिए विशेष सुविधा दी हुई है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए चार काउंटर बना गए हैं। यहां पर ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से टैक्स जमा होता है। सीएचसी व अन्य सुविधाओं का लाभ उठाते हुए भी लोग प्रॉपर्टी टैक्स भर सकते हैं। जो लोग तकनीकी तौर पर सक्षम हैं वह स्वयं ऑनलाइन यूएलबीएचआरवाईएडीसी डॉट इन पर जाकर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा सकता है। अहम बात यह है कि सरकार ने ऑनलाइन प्राॅपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए कई विकल्प दिए हैं। उपभोक्ता डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड, क्यूआर कोड, यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से प्रॉपर्टी टैक्स भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्रॉपर्टी टैक्स की छूट का लाभ बड़े स्तर पर शहरवासी उठा रहे है। लोगों को छूट का लाभ मिले इसलिए कर्मचारी 30 और 31 मार्च को भी ड्यूटी पर रहेंगे।
- अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed