फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Only active members of the party will be made office bearers

Sirsa News: पार्टी के सक्रिय सदस्यों को ही बनाया जाएगा पदाधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Only active members of the party will be made office bearers
कार्यक्रम के दौरान मंच पर उप​स्थित भाजपा  नेता सुरेंद्र पूनिया ।
ऐलनाबाद। नोहर रोड पर स्थित अग्रसेन धर्मशाला में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सक्रिय सदस्य अभियान के संदर्भ में बैठक हुई। इसको पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया व जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने संबोधित किया। इस दौरान पूनिया ने कहा कि सक्रिय सदस्यों में से पार्टी के पदाधिकारी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इस बैठक में खंड ऐलनाबाद, पोहड़का, जमाल व चोपटा मंडल में स्थित सभी शक्ति केंद्रों व बूथों के अध्यक्ष, पालक व बीएलए-3 स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए। भाजपा नेता अमीर चंद मेहता, जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया ने सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि पार्टी ने पूरे प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक पार्टी के 36 लाख सदस्य बन चुके हैं जो पिछली बार से 3 लाख अधिक हैं। पार्टी के प्रत्येक सक्रिय सदस्य को कम से कम 50 सामान्य सदस्य बनाने हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी ने प्रदेश में एक मिनट में 70 हजार कार्यकर्ता बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। इस अभियान को आगामी 23 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद विधानसभा में अब तक 24 हजार सदस्य बन चुके हैं। प्रत्येक बूथ पर तीन सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। 17 दिसंबर को सक्रिय सदस्यों की पहली और 24 दिसंबर को दूसरी सूची जारी होगी। उन सक्रिय सदस्यों में से पार्टी के पदाधिकारी बनाए जाएंगे अगले दो महीनों में पार्टी अपने सभी पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी कर लेगी। इसके लिए डॉ अर्चना गुप्ता को प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाया गया है। जनवरी या फरवरी माह में प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐलनाबाद भी आएंगे।


ये रहे मौजूद

पार्टी के सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि लढ़ा, ऐलनाबाद नगर के मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल तलवाड़िया, पोहड़का के मंडल अध्यक्ष मनजीत धालीवाल, चोपटा के मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा व जमाल के मंडल अध्यक्ष सतवीर बेनीवाल, मंडल महामंत्री दिनेश गोदारा व राजीव वधवा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नत्थूराम वर्मा, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद नागर, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा, रामकुमार गोदारा, भूराराम डूडी, जसबीर चहल, भूषण गिजवानी, राधेश्याम छापोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed