फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Only 80 thousand vaccine doses left with the health department, a demand of one lakh sent

स्वास्थ्य विभाग के पास बचा केवल 80 हजार वैक्सीन की डोज का स्टॉक, एक लाख की भेजी डिमांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Only 80 thousand vaccine doses left with the health department, a demand of one lakh sent
कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए नागरिक अस्पताल में लाइन में लगे लाभार्थी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नियमों में बदलाव होने के बाद कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार लगी दिखाई दे रही है। जिसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग के पास केवल 80 हजार वैक्सीन की डोज का स्टॉक बचा है। ऐसे में विभाग की ओर से अब एक लाख वैक्सीन की डोज दिए जाने की डिमांड मुख्यालय को भेजी गई है। अगर दो दिनों में वैक्सीन का स्टॉक नहीं पहुंचा तो लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने तीन दिन में ही 80 हजार कोरोना से बचाव की डोज लोगों को लगा दी है। विभाग के पास अब 20 हजार कोवाक्सिन और 60 हजार कोवीशिल्ड वैक्सीन का स्टॉक बचा है। शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी विभाग ने 50 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया। वहीं सोमवार को 40 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। सोमवार को भी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए लाभार्थियों की लंबी कतार देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 14 लाख 78 हजार 319 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। विभाग की ओर से अब तक 9 लाख 1 हजार 505 लोगों को पहली और 5 लाख 76 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर भी वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया की शुरू
लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे विभागों और सामाजिक संस्थाओं का सहारा लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सरकारी संस्थानों में टीमें पहुंचकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख वैक्सीन की डोज की भेजी डिमांड
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने के लिए लोगों की केंद्रों पर भीड़ उमड़ रही है। स्टॉक कम होने के चलते विभाग की ओर से अब एक लाख डोज दिए जाने की मांग मुख्यालय को भेजी गई है। वहीं 15 से 18 वर्ष की आयु वाले लाभार्थियों को कोवॉक्सिन लगाने की प्रक्रिया तीन जनवरी से शुरू होगी। जिसको लेकर विभाग लिस्ट तैयार कर रहा है। जिले में लगभग एक लाख लाभार्थी 15 से 18 वर्ष की आयु के हैं। जिनका टीकाकरण किया जाएगा। वहीं 10 जनवरी से हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज लगाई जाएगी। सभी लाभार्थियों की लिस्ट तैयार होने के बाद विभाग की ओर से वैक्सीन की डिमांड मुख्यालय को भेजी जाएगी।

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की करीब 80 हजार डोज का स्टॉक पड़ा है। मुख्यालय को एक लाख वैक्सीन की डोज दिए जाने की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही वैक्सीन का स्टॉक पहुंचने की उम्मीद है। सार्वजनिक स्थानों पर भी कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।
-योगेश खन्ना, इंचार्ज, वैक्सीनेशन प्रक्रिया, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed