{"_id":"61b63ba095eb885b7049e78b","slug":"only-3856-candidates-out-of-12297-reached-the-examination-centers-8441-remained-absent-sirsa-news-hsr6192442119","type":"story","status":"publish","title_hn":"12297 में से 3856 अभ्यर्थी ही पहुंचे परीक्षा केंद्रों पर, 8441 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12297 में से 3856 अभ्यर्थी ही पहुंचे परीक्षा केंद्रों पर, 8441 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
जूते उतरवाकर जांच करते हुए वॉंलियंटर्स।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। गृह जिलों से दूर केंद्र आने के चलते महिला कांस्टेबल, एचएपी दुर्गा-1 की परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति केवल 31.3 फीसदी ही रही। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना था कि सुबह परीक्षा होने के चलते सारी रात सफर में ही निकल गई। जिससे परीक्षा के दौरान थकान व सिर दर्द होने से ध्यान से नहीं कर पाए। हालांकि सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता रहे और पुलिस की कड़ी निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
महिला कांस्टेबल एचएपी दुर्गा-1 की रविवार को 50 केंद्रों पर 12297 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देने के लिए पहुंचना था। लेकिन सुबह की शिफ्ट में परीक्षा होने के चलते व गृह जिला से दूर केंद्र बनाए जाने से केवल 3856 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे और 8441 गैर हाजिर रहे। सुबह साढ़े 8 बजे के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश देना आरंभ किया गया। परीक्षा केंद्र में प्रवेश को लेकर जारी हुई गाइडलाइन के बावजूद कई अभ्यर्थियों के हाथ व पैरों में धागे और कान व हाथों में सोने के आभूषण पहनकर आई हुई थी। जिसे केंद्र में प्रवेश के समय तैनात चेकिंग स्टाफ ने उतार कर अंदर जाने की आज्ञा दी। परीक्षा खत्म होने के बाद बायोमैट्रिक कर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के बाहर जाने दिया गया। अभ्यर्थियों के साथ आए अभिभावक केंद्रों के बाहर 4 घंटे तक इंतजार करते रहे।
गृह जिले में परीक्षा केंद्र ना आने पर अभ्यर्थी परेशान
अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंचे और अभिभावक बाहर खड़े इंतजार करते रहे। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि केंद्रों पर साढ़े आठ से साढ़े 9 बजे तक प्रवेश का समय था। जिसके कारण् अलसुबह ही उन्हें परीक्षा देने के लिए केंद्रों के लिए रवाना होना पड़ा। रात के सफर के कारण थकान थी और जल्दबाजी में बिना कुछ खाए ही परीक्षा में बैठना पड़ा। जिसके कारण परीक्षा सही ध्यान से नहीं दे पाए।
विज्ञापन
हाथों से खुलवाए धागे व उतरवाए आभूषण
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी हाथ व पैरों में धागे पहने हुए नजर आए। चेकिंग स्टाफ द्वारा जांच के दौरान उन्हें धागे व आभूषण उतारने व चोटी पर डाले रबर बैंड पहनकर अंदर प्रवेश देने से मना किया तो अभ्यर्थियों ने अपने अभिभावकों के पास जाकर कानों के आभूषण व धागे उतरकर उन्हें थमाएं। जिसके बाद उनके कपड़ों व जूतों की जांच करवाई गई।
परीक्षा खत्म होने पर रोड पर लगा जाम, बसों में दिखी भीड़
परीक्षा 12 बजे समाप्त होने के बाद अपने घरों की ओर निकले अभ्यर्थियों के वाहनों से रोड पर जाम की स्थिति बनी तो वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ और दिल्ली रूट की ओर जाने वाली रोडवेज बसों में सबसे अधिक भीड़ नजर आई। हालांकि रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया गया।

बॉयोमेट्रिक करवाते अभ्यर्थी।- फोटो : Sirsa

अभ्यर्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच करते हुए वॉलिंयटर्स। - फोटो : Sirsa