फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Online application process started under Agneepath scheme

Sirsa News: अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Online application process started under Agneepath scheme
सिरसा। अग्निपथ योजना 2024-25 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसके लिए पोर्टल 21 मार्च तक खुला रहेगा। निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हिसार के प्रवक्ता ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान करना होगा। वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। प्रथम चरण लिखित परीक्षा ऑनलाइन सीईई व द्वितीय चरण भर्ती रैली होगी। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार के लिए अपना नाम वेबसाइट पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च के बाद बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार जिला के जिन युवाओं का जन्म एक अक्तूबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ है तथा उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है या जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं। परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडमैन के पद आठवीं पास के लिए सभी आर्म फोर्स में हैं। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है, वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को पढ़ें और योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ लें।
विज्ञापन


अग्निवीर आर्मी रैली प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क

उन्होंने कहा कि अग्निवीर आर्मी रैली प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा अभ्यर्थी को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय हिसार में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया का तरीका और ऑनलाइन परीक्षा का तरीका समझने के लिए वेबसाइट पर वीडियो अवश्य देखें। वहीं उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पांच स्थान भरने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article